
देवास: किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने की सोयाबीन के मुआवजे की मांग, बोले- पीला मोजेक से खराब हुई फसल, कृषि मशीनों पर अधिक सब्सिडी मिले
By Ashish Meena
September 24, 2025
Dewas News : किसान कांग्रेस के नए जिला अध्यक्ष विश्वजीत सिंह चौहान का अजनास ब्लॉक में स्वागत किया गया। पूर्व जनपद सदस्य नूर भाई मेव के नेतृत्व में आयोजित रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। बस स्टैंड पर कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से उनका अभिनंदन किया।
चौहान ने बताया कि 24 सितंबर को देवास में किसान न्याय यात्रा और ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी। उन्होंने किसानों की कई समस्याओं को उठाया। सोयाबीन की फसल पीला मोजेक बीमारी से प्रभावित है। इसके लिए तत्काल सर्वे और मुआवजे की मांग की गई है।
फसलों का भाव एमएसपी से अधिक मिले
उन्होंने ऋण वसूली स्थगित करने की मांग की है। देवास विकास प्राधिकरण ने किसानों की जमीन का अधिग्रहण रोकने की मांग भी की। मंडियों में फसलों का भाव एमएसपी से अधिक करने और खाद-यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग रखी।
कृषि मशीनों पर अधिक सब्सिडी मिले
चौहान ने नकली खाद की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। आदिवासी किसानों की जमीनों पर हो रहे फर्जीवाड़े की जांच की मांग भी की। किसानों को दूध बोनस और कृषि मशीनों पर अधिक सब्सिडी की मांग भी रखी गई।
कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष अकबर खान, सौरभ माल्या, भगतराम पटेल, प्रकाश सेठी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। युवक कांग्रेस जिला महासचिव कपिल लाठी ने आभार व्यक्त किया।