MP के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, CM मोहन यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान

By Ashish Meena
अक्टूबर 20, 2024

MP Hindi News : मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को सरकार दिवाली का तोहफा देने जा रही है। सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडियो प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बड़ा ऐलान किया है। दिवाली के चलते इस बार सरकारी कर्मचारियों को वेतन जल्दी मिल जाएगा। इस बार कर्मचारियो के खाते में 28 अक्टूबर को ही वेतन आ जाएगा। बता दें इस बार 31 अक्टूबर को दीपावली मनाई जा रही है। इसी के चलते सीएम ने ये घोषणा की है।

दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश के सभी शासकीय सेवकों के 1 नवम्बर को देय अक्टूबर माह का वेतन 28 अक्टूबर की स्थिति में आहरण करने हेतु संबंधित सभी विभागों को आदेशित किया है।

सीएम मोहन यादव ने दीपावली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडियो प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि, “दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश के सभी शासकीय सेवकों के 1 नवम्बर को दिया जानें वाला अक्टूबर माह का वेतन 28 अक्टूबर की स्थिति में आहरण करने हेतु संबंधित सभी विभागों को आदेशित किया है। समस्त शासकीय सेवकों को त्यौहार पूर्व वेतन भुगतान होने से निश्चित ही दीपोत्सव अधिक आनंददायक होगा, मेरी ओर से दीपावली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं।”

अग्रिम भुगतान की मांग
दरअसल, कर्मचारी संगठनों ने अग्रिम भुगतान की मांग सरकार से की थी। कर्मचारी संगठन अक्टूबर में कई त्योहारों को देखते हुए वेतन एक या दो नवंबर को देने के स्थान पर 28-29 अक्टूबर को दिए जाने की मांग कर रहे थे कि पहले वेतन मिलने से वह त्योहार अच्छे से मना सकेंगे।

कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने दीपावली से पहले 28 अक्टूबर को वेतन आहरण करने का आदेश दिया है। बता दें कि प्रदेश में नियमित अधिकारियों व कर्मचारियों की संख्या सात लाख और पेंशनरों की चार लाख के आसपास है।

आगे ये भी पढ़ें : »
Ashish Meena
Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखते हैं। DAVV इंदौर से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद उन्होंने अग्निबाण सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया। उन्होंने जमीनी मुद्दों से लेकर बड़े घटनाक्रमों तक कई महत्वपूर्ण खबरें कवर की हैं।