MP में गीता जयंती पर बनेगा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 5000 से ज्यादा आचार्य करेंगे ‘कर्म योग’ का पाठ

By Ashish Meena
दिसम्बर 11, 2024

MP News : मध्य प्रदेश में गीता जयंती पर एक विशेष आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य गीता के संदेश को दुनिया भर में फैलाना है। इस आयोजन में एक अनूठा विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा।

11 दिसंबर यानी आज भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 5000 से अधिक आचार्य एक साथ मिलकर गीता के तीसरे अध्याय ‘कर्म योग’ का सस्वर पाठ करेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराना है।

इस आयोजन के दौरान श्रीमद्भगवद् पुराण और गौ-गोपाल चित्र प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। साथ ही, साधु बैंड भक्ति गीत प्रस्तुत करेंगे। होटलों में गीता, रामायण और रामचरितमानस रखी जाएंगी।

Also Read – मध्यप्रदेश में 1 लाख सरकारी पदों के लिए भर्ती शुरू, 2573 वैकेंसी के लिए 24 दिसंबर से आवेदन, शिक्षा विभाग में 35,357 पोस्ट

मुख्यमंत्री ने इस आयोजन को लेकर उत्साह व्यक्त किया है और कहा है कि यह आयोजन भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, ‘भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म से लेकर मृत्यु तक अपनी लीलाओं और आदर्शों के माध्यम से समूचे समाज को प्रेरणा दी है।’ भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की पवित्र भूमि मध्यप्रदेश में गीता जयंती पर एक अनोखा प्रयास किया जा रहा है। यह प्रयास है गीता पाठ का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना।

आगे ये भी पढ़ें : »
Ashish Meena
Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखते हैं। DAVV इंदौर से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद उन्होंने अग्निबाण सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया। उन्होंने जमीनी मुद्दों से लेकर बड़े घटनाक्रमों तक कई महत्वपूर्ण खबरें कवर की हैं।