ब्रेकिंग: नहीं रहे पूज्य संत सियाराम बाबा, भट्टयान बुजुर्ग आश्रम में ली अंतिम सांस, लंबे समय से थे अस्वस्थ
By Ashish Meena
December 11, 2024
Siya Ram Baba Passed Away : मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के प्रसिद्ध संत सियाराम बाबा का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार थे। बाबा मां नर्मदा और भगवान राम के परम भक्त थे। बाबा की उम्र 100 साल से ज्यादा थी।
सीएम के निर्देश पर इलाज के लिए डॉक्टरों की एक टीम आश्रम में लगातार उपचार कर रही थी। लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका।
आश्रम में दूर-दूर से भक्त आकर सियाराम बाबा का हालचाल जान रहे थे। बाबा के सेवादार कैलाश जादव, संतोष पटेल बताते हैं कि सियाराम बाबा गुजरात के रहने वाले हैं।
Also Read – MP में गीता जयंती पर बनेगा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 5000 से ज्यादा आचार्य करेंगे ‘कर्म योग’ का पाठ
बंबई में उन्होंने कक्षा 11वीं तक पढ़ाई की है। यहीं से बाबा ने अपने गुरुजी के साथ 5 वर्षों तक भारत भ्रमण किया। बाबा ने मानसरोवर यात्रा भी की है। साल 1954-55 में सियाराम बाबा तेली भट्याण आए। यहां पीपल के पेड़ के नीचे बाबा ने कई वर्षों तक खड़े रहकर मौन साधना भी की।
नीम की पत्तियां खाते थे। पहली बार बाबा के मुख से सियाराम शब्द निकला और तभी से लोग उन्हें इसी नाम से जानने लगे।
सियाराम बाबा खरगोन के नर्मदा नदी के घाट पर स्थित भट्याण आश्रम में रहते थे। वह हनुमान जी के परम भक्त थे। हमेशा रामचरिस मानस का पाठ किया करते थे। कहा जाता है कि सातवीं क्लास की शिक्षाके बाद किसी संत के संपर्क में आए। उसके बाद उन्होंने घर छोड़ दिया। फिर तपस्या के लिए हिमाचल चले गए।