करणी सेना पर लाठीचार्ज के विरोध में हरदा बंद, नहीं खुली दुकानें, शहर में भारी पुलिस बल तैनात

By Ashish Meena
जुलाई 19, 2025

Harda News : हरदा में 13 जुलाई को करणी सेना के कार्यकर्ताओं पर पुलिस के लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को बंद रखा गया है। राजपूत परिषद के आह्वान पर व्यापारियों ने समर्थन दिया है। आज सुबह से ही शहर की अधिकांश दुकानें और प्रतिष्ठान बंद हैं। न्याय यात्रा भी निकाली जाएगी।

शुक्रवार को राजपूत समाज के प्रतिनिधियों ने शहर में घूमकर व्यापारियों से बंद में सहयोग की अपील की थी। सुरक्षा को लेकर पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

समाज के लोगों का आरोप है कि पुलिस ने छात्रावास में घुसकर निर्दोष छात्रों और युवाओं पर बल प्रयोग किया, जो पूरी तरह गलत था। पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाए।

मुख्य बाजार घंटाघर क्षेत्र के अलावा नारायण टॉकीज क्षेत्र,परशुराम चौक, गुर्जर बोर्डिंग ,सहित नया बस स्टैंड पर भी सभी दुकानें बन्द हैं। बंद के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के प्रमुख चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। समाज के लोगों का आरोप है कि पुलिस ने छात्रावास में घुसकर निर्दोष छात्रों और युवाओं पर बल प्रयोग किया, जो पूरी तरह गलत था।

राजपूत समाज की मांग है कि लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाए। विरोध स्वरूप आज ‘न्याय यात्रा’ निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल होंगे। युवा राजपूत परिषद के अजय सिंह राजपूत ने बताया कि, हमें सभी वर्गों, समाजों और जातियों का समर्थन मिल रहा है। हम आज शांतिपूर्ण तरीके से न्याय यात्रा निकालेंगे।

बता दें कि हरदा पुलिस पर राजपूत समाज के हॉस्टल में घुसकर मारपीट करने का आरोप है। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कांग्रेस उपाध्यक्ष जयवर्धन सिंह भी हरदा पहुंचे थे। उन्होंने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और जांच के लिए न्यायिक आयोग गठन करने की मांग की है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»