इंदौर में होम्योपैथिक महिला डॉक्टर से रेप, पति के दोस्त ने ही किया दुष्कर्म!

By Ashish Meena
जनवरी 28, 2025

Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक महिला डॉक्टर ने बलात्कार का मामला दर्ज करवाया है। उसने अपने पति के दोस्त पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पति की मृत्यु हो चुकी है। महिला डॉक्टर ने बताया कि मदद करने के बहाने पति का दोस्त उसके घर आने जाने लगा था।

घटना के बाद भाग कर अपनी सहेली के घर पहुंची
इंदौर के गुमाश्तानगर में रहने वाली एक होम्योपैथिक महिला डॉक्टर ने योगेश पुत्र कैलाश सोनी निवासी स्मृति नगर एरोड्रम नाम के व्यक्ति के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है। महिला ने बताया कि रविवार को घर पर अकेली थी। इस दौरान आरोपी उससे मिलने आया। उसने जबरदस्ती टच किया।

फरार आरोपी योगेश सोनी - Dainik Bhaskar

Also Read – महाकुंभ में रिकॉर्ड तोड़ रही भीड़, शाही स्नान से पहले उमड़ा आस्था का जनसैलाब, बंद किए गए 10 पुल, तस्वीरों में देखें नजारा

इसके बाद अश्लील हरकत कर उसका रेप किया। महिला डॉक्टर वहां से भागकर अपनी सहेली के यहां पहुंची। आरोपी योगेश ने जान से मारने की धमकी दी। महिला डॉक्टर के मुताबिक आरोपी को 2 माह से पहचानती है। उसके पति की मौत के बाद वह संपर्क में था। टीआई आशीष स्प्रे के मुताबिक आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

यह महिला डॉक्टर की दूसरी शादी थी
महिला पूर्व में अपनी सास और देवर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और अन्य मामलों में केस दर्ज करवा चुकी है। महिला ने दूसरी शादी इंदौर में की थी। पति की नवंबर माह में मौत होने के बाद ससुराल के लोगों से उसका विवाद हुआ था। इसके बाद उसने केस दर्ज कराया था।

आगे ये भी पढ़ें : »
Ashish Meena
Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखते हैं। DAVV इंदौर से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद उन्होंने अग्निबाण सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया। उन्होंने जमीनी मुद्दों से लेकर बड़े घटनाक्रमों तक कई महत्वपूर्ण खबरें कवर की हैं।