भीषण सड़क हादसा: 3 लड़कियों समेत 6 की मौत, हादसे का शिकार हुई तेज रफ्तार कार

By Ashish Meena
नवम्बर 12, 2024

Road Accident: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। जान गंवाने 3 लड़के और लड़कियां हैं। वहीं एक लड़के की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। वहीं हादसे में एक लड़का बुरी तरह घायल हो गया है।

जानकारी के अनुसार हादसा देर रात करीब 2 दो बजे देहरादून के ओएनजीसी चौराहे पर हुआ। यहां कार में एक साथ लड़के-लड़कियां घूमने निकले थे। कार सवार सभी लोगों की उम्र 25 साल से कम है। पुलिस ने बताया कि इनोवा कार पहले कंटेनर और फिर पेड़ से टकराकर चकनाचूर हो गई। कार की टक्कर इतनी तेज थी कि कंटेनर के पीछे कार का बोनट ही चिपक गया। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

हादसे में ये हुए हताहत
हादसे में गुनीत पुत्री तेज प्रकाश सिंह (19), कामाक्षी पुत्री तुषार सिंघल(20), नव्या गोयल पुत्री पल्लव गोयल (23) की मौत हुई है। ये तीनों लड़किया देहरादून के अलग-अलग क्षेत्रों की रहने वाली थीं। इसके अलावा ऋषभ जैन पुत्र तरुण जैन (24), कुणाल कुकरेजा पुत्र जसवीर कुकरेजा (23), अतुल अग्रवाल पुत्र सुनील अग्रवाल (24) के तौर पर हुई है।

मृतकों में कुणाल हिमाचल के चंबा के रहने वाले थे, जबकि बाकी बचे लोग देहरादून निवासी थे। वहीं हादसे में घायल हुआ युवक भी देहरादून का ही रहने वाला है। उसकी पहचान सिद्धेश अग्रवाल पुत्र विपिन अग्रवाल के तौर पर हुई है। फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»