इंदौर में भाजपा नेता की पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव

By Ashish Meena
सितम्बर 25, 2024

Indore News : मध्यप्रदेश के इंदौर के भाजपा नेता मोनू कल्याणे की हत्या के दो महीने बाद उसकी पत्नी दीपिका कल्याणे ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर एमजी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दीपिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इंदौर में जून महीने में पोस्टर-बैनर लगा रहे भाजपा नेता की बाइक सवारों ने हत्या कर दी थी। दोनों आरोपित मोनू के घर के करीब रहने वाले थे। पुलिस ने इन्हें भोपाल से गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद इनके मकान पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई भी हुई थी।

अभी साफ नहीं हो पाया है कि दीपिका कल्याणे ने यह कदम क्यों उठाया। प्रारंभित तौर पर यह बात सामने आ रही है कि पति की हत्या के बाद से वो सदमे में थी। अभी पुलिस को दीपिका का कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

घटना की सूचना मिलने के बाद मोनू कल्याणे के समर्थक अस्पताल पहुंच गए थे। इसके बाद उनके परिजन भी अस्पताल में मौजूद रहे। दीपिका द्वारा खुदकुशी करने से पूरे परिवार पर दुख का एक और पहाड़ टूट पड़ा। दो महीने पहले बेटे को खो चुके थे, अब बहू भी उन्हें छोड़कर चली गई।

सभी यहीं कर रहे हैं कि मोनू की हत्या की घटना के बाद से वो गुमसुम रहने लगी थी। कई बार उसे परिवार के लोगों ने समझाने का प्रयास किया। लेकिन वो पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी।

आगे ये भी पढ़ें :
»
Ashish Meena
Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखते हैं। DAVV इंदौर से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद उन्होंने अग्निबाण सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया। उन्होंने जमीनी मुद्दों से लेकर बड़े घटनाक्रमों तक कई महत्वपूर्ण खबरें कवर की हैं।