इंदौर: भारत की जीत के जुलूस के दौरान भिड़े दो पक्ष, दुकान, मकान और गाड़ियों में लगाई आग, जामा मस्जिद के पास हुई हिंसा, 300 से ज्यादा जवान तैनात

By Ashish Meena
March 10, 2025

Violence in Mhow : मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के महू (Mhow) कस्बे में भारतीय टीम (Indian team) की जीत का जश्न सांप्रदायिक हिंसा में बदल गया। रविवार रात लगभग 10 बजे, जब भारत की जीत के बाद 100 से अधिक लोग 40 से अधिक बाइकों पर जुलूस निकाल रहे थे। इसमें शामिल लोग जय श्रीराम (Jai Shri Ram) के नारे लगा रहे थे। इसी दौरान जामा मस्जिद के पास कुछ लोग आगे निकल गए। पीछे चल रहे पांच-छह लोगों को दूसरे पक्ष के लोगों ने रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी।

तब दो गुट आपस में भिड़ गए। यह विवाद जामा मस्जिद के पास शुरू हुआ। लोगों ने दुकानों और वाहनों को आग लगा दी। पेट्रोल बम भी फेंके गए। पुलिस ने स्थिति संभालने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसूगैस के गोले भी छोड़े। करीब ढाई घंटे बाद हालात काबू में आ सके।

Also Read – भारतीय टीम की शानदार जीत, फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराया, 12 साल बाद जीती चैंपियंस ट्रॉफी

दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। उपद्रवियों ने 12 से अधिक बाइकों और दो कारों में आग लगा दी। उपद्रवियों ने पत्ती बाजार क्षेत्र में प्रेस क्लब के अध्यक्ष राधे लाल (Press Club President Radhey Lal) के घर और कई दुकानों में आग लगा दी। बतख मोहल्ले एक दुकान को आग के हवाले किया। मार्केट चौक में दो दुकानों के बाहर आग लगाई।

पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। लगभग ढाई घंटे बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया। करीब ढाई घंटे बाद रात करीब 1 बजे स्थिति सामान्य हो सकी। मौके पर 10 थानों के करीब 300 से ज्यादा पुलिस अधिकारी और जवान तैनात हैं।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई:
आर्मी की क्यूआरटी टीम को भी बुलाया गया। कलेक्टर आशीष सिंह और डीआईजी निमिष अग्रवाल ने पैदल घूमकर स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस कॉल रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
यह घटना मध्य प्रदेश में सांप्रदायिक तनाव को उजागर करती है। यह सवाल उठता है कि क्या प्रशासन ने जुलूस के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की थी। इस घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

जामा मस्जिद क्षेत्र में उपद्रवियों ने आगजनी कर पेट्रोल बम भी फेंके। इस दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

आगे ये भी पढ़ें : »
Ashish Meena
Ashish Meena

ashish-meena