खातेगांव पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर युवती से बनाए थे शारीरिक संबंध

By Ashish Meena
March 6, 2025

Khategaon : देवास जिले की खातेगांव पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को करीब 300 किमी दूर नरसिंहपुर जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी अर्पित कौरव (30) ने एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़िता ने 22 फरवरी को खातेगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि जब वह आरोपी से शादी की बात करती थी, तो वह उसे जान से मारने की धमकी देता था। पुलिस ने मामले में धारा 69, 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया।

Also Read – मोदी सरकार ने किसानों के लिए किया बड़ा ऐलान, गांव-गांव में मिलेगी ये बड़ी सहायता

पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम का नेतृत्व थाना प्रभारी विक्रांत झांझोट ने किया। पुलिस ने तकनीकी और भौतिक साक्ष्य जुटाए। मुखबिर की सूचना पर 5 मार्च को आरोपी को करेली के महादेव मार्ग, नई बस्ती रोड़ से गिरफ्तार किया गया।आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

आगे ये भी पढ़ें : »
Ashish Meena
Ashish Meena

ashish-meena