मध्यप्रदेश भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व विधायक का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

By Ashish Meena
दिसम्बर 30, 2024

MP News : मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक का निधन हो गया। जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई।

बीजेपी नेता उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। भाजपा के पितृ पुरुष और खरगोन से बीजेपी के विधायक रहे रायसिंह राठौर का रविवार को निधन हो गया।

Also Read – MP भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष ने किया सरेंडर, महिला ने लगाया रेप का आरोप

भाजपा के पितृ पुरुष व पूर्व विधायक का निधन: राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर, कल होगा अंतिम संस्कार

राय सिंह राठौर बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था। रविवार को उन्होंने 84 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। पूर्व विधायक के निधन की खबर से उनके परिजनों समेत राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने जताया दुख
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद रायसिंह राठौर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। वीडी शर्मा ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने व परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Also Read – दिग्गज अभिनेता का निधन, होटल में मिली डेड बॉडी, इंडस्ट्री में छाई शोक की लहर

आपको बता दें कि रायसिंह बीजेपी व सरकार में विभिन्न पदों पर रहे। वे 1990 से 1993 तक खरगोन से बीजेपी के विधायक रह चुके हैं। विधायक बनने से पहले वे एमजी रोड पर चाय की दुकान चलाते थे।

वे मध्य प्रदेश खादी ग्रामोद्योग के उपाध्यक्ष और जिला अध्यक्ष भी रहे। खरगोन भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर के पूज्य पिता होकर जनसंघ की स्थापना के समय से ही राष्ट्रीय विचारधारा से जुड़ गए थे। राजनीति व समाजसेवा के क्षेत्र में जीवन पर्यंत सक्रिय रहे। कार्यकर्ताओं में रायसिंह ‘बाबुजी’ के नाम से लोकप्रिय रहे।

आगे ये भी पढ़ें : »
Ashish Meena
Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखते हैं। DAVV इंदौर से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद उन्होंने अग्निबाण सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया। उन्होंने जमीनी मुद्दों से लेकर बड़े घटनाक्रमों तक कई महत्वपूर्ण खबरें कवर की हैं।