मध्यप्रदेश में बड़ा हादसा, महाकुंभ जा रहे तीन श्रद्धालुओं की मौत, दो ट्रॉलों के बीच फंसी कार, तीन गंभीर रूप से घायल

By Ashish Meena
जनवरी 28, 2025

MP News : मध्यप्रदेश के सागर में एक कार दो ट्रॉलों के बीच फंस गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। तीन गंभीर घायल हैं। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को राहतगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया है। दो ट्रॉलों के बीच में कार चकनाचूर हो गई। शव बुरी तरह फंस गए थे। पुलिस ने कार काटकर शवों को बाहर निकाला।

हादसा जिले के राहतगढ़ में मसुरयाई के पास हुआ। राहतगढ़ थाना प्रभारी मुकेश सिंह ठाकुर ने बताया, धार जिले के धामनोद-धरमपुरी क्षेत्र के रहने वाले 6 दोस्त महाकुंभ में शामिल होने प्रयागराज जा रहे थे। शराब दुकान के मैनेजर देवेंद्र ठाकुर, दिनेश केवट (निवासी धामनोद), अप्पू और अजय जायसवाल (निवासी धरमपुरी), अजय का साला आशीष (निवासी महाराष्ट्र) और सन्नी जायसवाल (निवासी सीहोर) सोमवार शाम को कार से निकले थे।

Also Read – महाकुंभ में रिकॉर्ड तोड़ रही भीड़, शाही स्नान से पहले उमड़ा आस्था का जनसैलाब, बंद किए गए 10 पुल, तस्वीरों में देखें नजारा

कार अप्पू चला रहा था। सभी का प्रयागराज से अयोध्या जाने का प्लान था। हादसे में देवेंद्र ठाकुर, अजय जायसवाल और अप्पू की मौत हो गई है। अन्य तीन को गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी मिलते ही धामनोद और धरमपुरी से उनके परिचित घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»