मध्यप्रदेश के विदिशा, सीहोर और खंडवा में बड़े हादसे, परिवार में पसरा मातम

By Ashish Meena
सितम्बर 9, 2024

Rashtriya Ekta News : मध्य प्रदेश में विशेष सशस्त्र बल (SAF) का एक जवान और एक डॉक्टर सहित आठ लोग डूब गए. अधिकारियों ने सोमवार को जानकारी दी कि अलग-अलग घटना विदिशा, सीहोर और खंडवा जिलों में हुई. विदिशा की बेतवा नदी के विभिन्न घाट क्षेत्रों में पांच लोग डूब गए. सीहोर जिला स्थित दिगंबर झरने में एक डॉक्टर डूब गया और खंडवा की अग्नि नदी में दो युवती डूब गईं.

अधिकारियों ने बताया कि रविवार की घटनाओं के बाद कुछ शव सोमवार सुबह बरामद किये गए. शाहगंज थाना प्रभारी पंकज वाडेकर ने बताया कि भोपाल के निजी अस्पताल में कार्यरत 28 वर्षीय डॉक्टर अश्विन कृष्णन अय्यर रविवार को हादसे का शिकार हो गये. नहाने के दौरान डॉक्टर दिगंबर झरने में डूब गए. उन्होंने बताया कि राज्य आपदा आपात प्रतिक्रिया बल (एसडीईआरएफ) ने 17 घंटे की सर्च ऑपरेशन के बाद अगली सुबह डॉक्टर का शव बाहर निकाला.

Also Read – मप्र कांग्रेस कल से निकालेगी ‘किसान न्याय यात्रा’, गेंहू 2700 रुपए और सोयाबीन 6000 रुपए करने की मांग

उप-संभागीय पुलिस अधिकारी शशांक गुर्जर ने बताया कि अय्यर दोस्त के साथ पिकनिक मनाने झरने पर गए थे. मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने डॉक्टर को झरने में नहाने से रोका. डॉक्टर दोस्त के साथ दूसरे रास्ते से झरने में नहाने उतर गये. अधिकारियों ने बताया कि विदिशा में बेतवा नदी के विभिन्न घाटों पर पांच लोग डूब गए. सर्च ऑपरेशन के बाद सोमवार सुबह तीन शव बरामद किए गए. डूबने की घटनाएं बांग्ला, रंगाई और बर्री घाटों पर हुईं.

Also Read – CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, मप्र के इन जिलों का बदलेगा नक्शा

एसडीईआरएफ कमांडेंट रश्मि दुबे ने बताया कि 26 वर्षीय संदीप और एसएएफ की 23वीं बटालियन के 30 वर्षीय कांस्टेबल हरेंद्र चौहान की रविवार शाम डूबकर मौत हो गई. दुबे ने बताया कि एसडीईआरएफ ने रविवार को रंगई घाट पर डूबे 18 वर्षीय अंकित अहिरवार और 19 वर्षीय कृष्णा अहिरवार के शव भी बरामद कर लिए हैं. उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में 24 वर्षीय राघवेंद्र चौहान हादसे का शिकार हो गये.

Also Read – ब्रेकिंग: ट्रेन को उड़ाने की साजिश नाकाम! पटरी पर रखा था गैस सिलेंडर, मच गया हड़कंप

बाइक पर सवार चौहान बहन के साथ बर्री घाट पुल से गुजरते समय नदी में गिर गया. अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों ने चौहान की बहन को बचा लिया. भाई नदी के तेज बहाव में बह गया. सर्च ऑपरेशन के बाद अगली सुबह शव बरामद किया गया. पुलिस अधीक्षक मनोज राय ने बताया कि खंडवा में आशापुरा पुलिस चौकी अंतर्गत रविवार को 18 वर्षीय दो युवती डूब गयीं. दोनों अग्नि नदी में डुबकी लगाने गयी थीं. उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने ज्योति और शिवानी के शव बरामद कर लिए हैं.

Also Read – कोरोना के बाद अब चीन में नए वायरस के मिलने से फैली दहशत, सीधा दिमाग पर करता है अटैक, जानिए लक्षण

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»