मध्यप्रदेश में मानसून की विदाई शुरू, 5-6 अक्टूबर को होगी अंतिम बारिश, जानिए मौसम विभाग का ताजा अपडेट

By Ashish Meena
अक्टूबर 3, 2024

MP Weather Update : मध्यप्रदेश से मानसून की विदाई शुरू हो गई है। बुधवार को मौसम विभाग ने ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी और श्योपुर से मानसून के लौटने की घोषणा कर दी। गुरुवार को उज्जैन संभाग के कुछ जिलों से मानसून विदा हो सकता है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की बुधवार से मध्य प्रदेश से विदाई की शुरुआत हो गई।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी और श्योपुरकलां से मानसून विदा हो गया है। तीन-चार दिन में प्रदेश के अधिकतर जिलों से मानसून की वापसी संभव है। हालांकि वातावरण में बड़े पैमाने पर नमी बनी रहने से अभी आंशिक बादल बने रहने की संभावना है।

Also Read – BSNL को लेकर सिंधिया ने कर दिया बड़ा ऐलान, JIO के छूटेंगे पसीने!

बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक 36.6 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो और ग्वालियर में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में मानसून वापसी की रेखा लखीमपुर खीरी, शिवपुरी, कोटा, उदयपुर, दीसा, सुरेंद्र नगर, जूनागढ़ से गुजर रही है। तीन-चार दिन में मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों से भी मानसून विदा हो सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है। इस वजह से बादल छंटने लगे हैं और दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। हालांकि वातावरण में बड़े पैमाने पर नमी मौजूद है। इस वजह से आंशिक बादल बने हुए हैं। हवाओं का रुख भी दक्षिणी रहने से कुछ नमी मिल रही है। मौसम का इस तरह का मिजाज अभी बना रहने की संभावना है।

उधर, दक्षिणी-पूर्वी बांग्लादेश के आसपास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इसके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी में चार अक्टूबर को कम दबाव का क्षेत्र बनने की भी संभावना है। इस मौसम प्रणाली के आगे बढ़ने पर पांच-छह अक्टूबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश संभावित है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»