MP: खेत में पलटी कार, सरपंच की मौत, पुत्र और एक अन्य घायल

By Ashish Meena
June 3, 2025

MP News : मध्यप्रदेश के जबलपुर के पाटन थाना अंतर्गत ग्राम मादा के सरपंच की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उनकी कार अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई थी। हादसे के समय उनका बेटा तथा अन्य व्यक्ति भी कार में सवार थे। उन्हें भी घटना में गंभीर चोटें आई हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पाटन पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मादा के सरपंच पप्पू उर्फ बेनी प्रसाद यादव अपने बेटे निखिल व एक अन्य व्यक्ति के साथ निजी काम से अपनी कार से पाटन जाने के लिए निकले। जब कार गांव की सीमा से बाहर सड़क पर आई, इसी दौरान चालक कार से अपना नियंत्रण खो बैठा।

Also Read – मध्यप्रदेश में सीमा हैदर जैसा कांड! PUBG खेलते वक्त मुस्लिम लड़के को दिल दे बैठी लड़की, सरहद पार जाकर किया निकाह, ऐसे शुरू हुई थी प्रेम कहानी

कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खेत में जाकर पलट गई। कार पलटने से सरपंच पप्पू यादव के शरीर को गंभीर चोटें आई थीं। बेटे निखिल व एक अन्य को गंभीर चोटें आईं। इस घटना में कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। राह चलते लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को कार से निकालने के बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद सरपंच पप्पू यादव को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। निखिल की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे जबलपुर स्थित निजी अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रकरण को विवेचना में लिया है।

आगे ये भी पढ़ें : »
Ashish Meena
Ashish Meena

ashish-meena