MP की कलेक्टर नेहा मीना को मिला प्रतिष्ठित पुरस्कार, PM मोदी ने किया सम्मानित, पूरे देश से सिर्फ 16 कलेक्टर्स का हुआ था चयन

By Ashish Meena
अप्रैल 21, 2025

IAS Neha Meena: यूं तो मध्य प्रदेश के 55 जिलों में से 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ में है। प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब महिला आईएएस को इतनी अधिक संख्या में कलेक्टर सौंपी गई है। आज सिविल सर्विस डे पर झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना को पीएम मोदी के हाथों सम्मान मिला है। यह सम्मान उन्हें अच्छे कामों की वजह से मिला है।

इनमें सबसे ऊपर नाम नेहा मीना का है। प्रदेश की आदिवासी बाहुल्य झाबुआ यूं काफी पिछड़ माना जाता है, लेकिन यहां की कलेक्टर नेहा मीनाने ऐसा बीड़ा उठाया है कि जिले की तस्वीर बदल गई। इसी के चलते नेहा को आईएएस को दिए जाने वाले सर्वोच्च पुरस्कार पीएम एक्सीलेंस अवॉर्ड से नवाजा गया है।

यह हमारे लिए बड़ी उपलब्धि
नेहा मीना अवॉर्ड सेरेमनी नई दिल्ली से बताया कि हमारे जिले के लिए यह उपलब्धि है कि इस सम्मान से नवाजा गया है। उन्होंने बताया कि झाबुआ में आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत चिह्नित सामाजिक, आर्थिक, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे में सुधार को लेकर कार्य किया है। इस कार्य के चलते प्रधानमंत्री पुरस्कार के लिए चयनित किया गया हैं।

Also Read – ब्रेकिंग: ईसाइयों के सबसे बड़े धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का निधन, 1000 साल में पोप बनने वाले पहले गैर-यूरोपीय थे, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

पूरे देश से सिर्फ 16 कलेक्टर्स का चयन
खास बात यह है कि पूरे भारत देश से सिर्फ 16 कलेक्टरों का इस अवॉर्ड के लिए चयन हुआ है, उनमें से नेहा मीना एक हैं।

कौन हैं आईएएस नेहा मीना
नेहा 2014 बैच की मध्य प्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी हैं। वे मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली हैं। नेहा मीना ने इकॉनोमिक्स से एमए किया है। नेहा सदा अपने नवाचार के चलते मध्य प्रदेश के प्रशासन में चर्चित रहती हैं। अपने नवाचारों के कारण उन्हें राष्ट्रपति से भी दो बार सम्मान मिल चुका हैं। यही नहीं नेहा मीना कई बार स्कूलों और हॉस्टलों में शिक्षक बनकर पढ़ाने भी पहुंच जाती हैं। इसके चलते नेहा छात्राओं में काफी लोकप्रिय हैं।

इन श्रेणी में तय किए गए पुरस्कार
जिलों में समग्र विकास, आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम, और नवाचार कार्यक्रमों को लेकर प्रधानमंत्री पुरस्कार की श्रेणियां निर्धारित की गई है। इसके तहत झाबुआ जिले की कलेक्टर नेहा मीना को आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत चयनित किया गया है।

710 कलेक्टरों में 16 का चयन
नेहा मीना पुरस्कार प्राप्त करने वाले टॉप फाइव अफसरों में शामिल हैं। इस पुरस्कार के लिए देश भर के 710 जिलों ने अपना नामांकन कराया था। इनमें 16 अफसरों को पुरस्कार के लिए चयनित किया गया हैं।

पहले भी मिल चुके अवॉर्ड
नेहा मीना अपने नवाचारों के लिए काफी चर्चित रहती हैं। उन्हें पहले भी अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कार मिल चुका हैं। बीते दिनों 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 25 जनवरी को भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवॉर्ड’ से समानित किया था।

नेहा को यह पुरस्कार लोकसभा चुनाव के दौरान मतदाता जागरुकता अभियान के तहत शुभंकर चुनावी काका-काकी के साथ किए नवाचार के लिए दिया गया था। इसके अलावा भी उन्हें केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय के वेस्ट मैनेजमेंट अवॉर्ड 2020 से भी पुरस्कृत किया था।

नीमच में अपर कलेक्टर रहते हुए नेहा को 18 जुलाई 2023 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें ‘भूमि समान प्लैटिनम अवॉर्ड’ से समानित किया था। इस दौरान नेहा ने भू-अभिलेख के आधुनिकीकरण, ग्राम नक्शों के डिजिटाइजेशन, अभिलेखागार के मॉर्डनाइजेशन और लैंड रिकॉर्ड्स के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»