MP News: MP में बड़ा हादसा, अयोध्या दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, दर्जनों लोग घायल

By Ashish Meena
दिसम्बर 3, 2024

MP News: अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन कर वापस छिंदवाड़ा लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस चौरई में हादसे का स्वीकार हो गई। बस सोयाबीन प्लांट के पास पलट गई। हादसे में 15 यात्री घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम प्रभात मिश्रा, एसडीओपी सौरभ तिवारी मौके पर पहुंचे। इसके अलावा एसपी अजय पांडे भी घटनास्थल पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए है।

Also Read – IMD Alert: MP में फंगल तूफान की दस्तक! कई जिलों में छाए बादल, अगले 48 घंटों में इन जिलों में हो सकती है बारिश

ट्राले के कारण हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि बस जब केंद्रीय विद्यालय के पास से जा रही थी, तो सामने से आ रहे ट्राले ने गलती तरीके से कट मारा। इससे बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पलट गई।

सभी श्रद्धालु 27 नवंबर को छिंदवाड़ा से काशी विश्वनाथ और अयोध्या के दर्शन के लिए निकले थे। एएसपी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं से भरी बस राहुल बस की है। फिलहाल घायलों का इलाज प्राथमिकता है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»