MP News: मध्यप्रदेश से हुई भारत को ‘हिन्दू राष्ट्र’ बनाने की शुरुआत, भाजपा विधायक ने फहराया भगवा

By Ashish Meena
दिसम्बर 4, 2024

MP News : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से बड़ा मामला सामने आया है। यहां भाजपा विधायक ने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का ऐलान करते हुए भारत का राष्ट्रीय झंडा उतारकर उस जगह पर भगवा झंडा फहरा दिया। इस दौरान भाजपा विधायक ने यह भी कहा कि आज मध्य प्रदेश के राजगढ़ से हिंदू राष्ट्र बनाने की शुरुआत की जा रही है। इतना कहने के साथ ही उन्होंने हिंदू राष्ट्र जिंदाबाद और जय जय श्री राम के नारे भी लगाए।

सामने आया वीडियो
यह पूरा मामला राजगढ़ जिले के भारत माता चौराहे का है। यहां चौराहे पर लगे भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को भाजपा विधायक अमर सिंह यादव ने उतार दिया और वहां पर भगवा झंडा लगा दिया गया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विधायक अमर सिंह यादव को चौराहे पर भगवा झंडा फहराते देखा जा सकता है। इसके साथ कई और लोग भी मौके पर मौजूद दिख रहे हैं।

Also Read – MP News: CM मोहन यादव आज 10 हजार परिवारों को देंगे बड़ी सौगात, सिंगल क्लिक से खाते में डालेंगे 225 करोड़ रुपये

‘भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की शुरुआत’
वीडियो में मीडिया से बात करते हुए भाजपा विधायक अमर सिंह यादव ने कहा कि आज राजगढ़ से हिंदू राष्ट्र बनाने की शुरुआत हो रही है। भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की पहल आज हम लोगों ने राजगढ़ से शुरू कर दी है। ये भगवा झंडा लहराकर हम इसकी शुरुआत कर रहे हैं। आज पूरा हिंदू समाज एकत्रित हुआ है। इस दौरान विधायक अमर ने कहा कि वह यहां से पैदल यात्रा का आगाज करेंगे, ताकि भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»