PM मोदी ने युवाओं से की ये बड़ी अपील

By Ashish Meena
जनवरी 13, 2025

PM Modi : स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर भारत मंडपम में पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत युवा नेता संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने कहा कि भारत की युवा शक्ति लगातार तेजी से आगे बढ़ रही है। इस दौरान पीएम ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2025 के प्रतिभागियों से भी मुलाकात की।

पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है, जो विकसित भारत की दिशा में हमारे युवाओं की नवीन भावना और ऊर्जा को एकजुट करता है। स्वामी विवेकानंद भारत के युवाओं पर खूब भरोसा करते थे। मेरा भी विश्वास युवा पीढ़ी में है।

Also Read – तहसीलदार पर यौन शोषण का आरोप, महिला बोली- 17 साल तक बनाया शारीरिक संबंध, एक अन्य युवक से भी…

विवेकानंद हमेशा कहते थे कि उनके कार्यकर्ता युवा पीढ़ी से आएंगे, जिनके पास हर परेशानी का समाधान होगा। मुझे विवेकानंद जी पर पूरा भरोसा है। उन्होंने जो भी बातें कही थीं, वे उन पर पूरा यकीन करते हैं। भारत की युवा शक्ति की ऊर्जा आज भारत मंडपम में दिख रही है।

आज पूरा देश स्वामी विवेकानंद जी को याद करके उन्हें नमन कर रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि उनका युवाओं से खास दोस्त वाला रिश्ता है। दोस्ती की सबसे मजबूत कड़ी विश्वास है। इसी विश्वास ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग की नींव रखी है। युवाओं के बल से भारत बहुत जल्द विकसित राष्ट्र बनेगा। ऐसा उनका विश्वास है।

मोदी ने कहा कि आज दुनिया के कई देशों में हुईं घटनाएं समाज को उदाहरण देती हैं। हमारे देश में भी कई उदाहरण रहे हैं। देश की जनता ने जब आजाद होने का संकल्प लिया, तब अंग्रेजी हुकूमत बेहद मजबूत थी। भारत के लोगों ने जो सपना देखा, उसे पूरा करके रहे। हर भारतवासी आजादी के सपने को जीने लगा था, जिसके वजह से अंग्रेज भाग खड़े हुए।

अमेरिका का दिया उदाहरण
पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया की कोई भी शक्ति भारत को विकसित होने से नहीं रोक सकती। इस दौरान पीएम ने 1930 के दशक में अमेरिका में आए भीषण आर्थिक संकट का हवाला भी दिया। मोदी ने कहा कि अमेरिका की जनता ने तब संकल्प लिया था कि इससे बाहर निकलकर तेजी से आगे बढ़ना है। आज अमेरिका के विकास की रफ्तार कई गुना तेज है। भारत भी आज तेजी से आगे बढ़ रहा है।

कोरोना में जब दुनिया वैक्सीन के लिए परेशान थी, तब कहा जा रहा था कि अभी वैक्सीन बनने में वक्त लगेगा, लेकिन भारत के वैज्ञानिकों ने समय से पहले वैक्सीन बनाकर दुनिया को अपनी ताकत दिखा दी। आज हम सब आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से सशक्त भारत देखना चाहते हैं। विकसित भारत में दुनिया के सबसे बड़ी स्किल्ड मैनपावर होगी। इकोनॉमी बुलंद होगी, जहां युवा खुले आसमान के नीचे अपने सपने पूरे कर सकेंगे।

आगे ये भी पढ़ें : »
Ashish Meena
Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखते हैं। DAVV इंदौर से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद उन्होंने अग्निबाण सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया। उन्होंने जमीनी मुद्दों से लेकर बड़े घटनाक्रमों तक कई महत्वपूर्ण खबरें कवर की हैं।