मध्यप्रदेश के सभी जिलों में 16 सितंबर को आंदोलन, सोयाबीन के दाम घटने के खिलाफ किसान संघ का बड़ा फैसला

By Ashish Meena
सितम्बर 6, 2024

MP Hindi News : सोयाबीन के घटे दाम और किसानों को हो रहे नुकसान के विरोध में 16 सितंबर को प्रदेश के सभी जिलों में भारतीय किसान संघ एक साथ आंदोलन करेगा। भारतीय किसान संघ के प्रांत अधिवेशन में यह निर्णय लिया गया। गुरुवार को इंदौर में किसान संघ के मालवा प्रांत का अधिवेशन हुआ। संघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा भी हुई।

अधिवेशन में 18 जिलों, तहसील के पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य शामिल हुए। मंच पर अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य बिट्ठल भाई दुधात्रा, श्रेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश पाटीदार, प्रांत संगठन मंत्री अतुल माहेश्वरी मौजूद थे।

किसान नेताओं ने कहा कि किसान और वैज्ञानिकों की मेहनत के दम पर 140 करोड़ जनता का पेट भरा जा सका है। कई किसान संगठन बन गए हैं लेकिन उनका उद्देश्य कुछ और ही है। सोयाबीन की लागत 6000 रुपये प्रति क्विंटल है और किसानों को इसका मूल्य 8000 रुपये से ज्यादा मिलना ही चाहिए। इसके लिए आंदोलन होगा।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»