मध्यप्रदेश की भाजपा नेत्री से रेप का आरोपी सरपंच गिरफ्तार, बीजेपी ने 6 साल के लिए पार्टी से निकाला

By Ashish Meena
जनवरी 26, 2025

Indore News : मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भाजपा नेत्री से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया। इस दौरान पीड़िता ने आरोप को पकड़कर थप्पड़ जड़ दिए। बता दें कि, बीजेपी ने सरपंच को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

पीड़िता बोली- मेरी जिंदगी क्यों खराब की
जब पुलिस आरोपी को कोर्ट में लेकर पहुंची। तो पीड़िता भी वहां पहुंच गई। यहां उसे लेकर पहुंचने पर महिला ने आपत्ति जताई और कार के सामने ही खड़ी हो गई। जब पुलिस आरोपी को कोर्ट की ओर जाने लगी तो पीड़िता भी वहां पहुंच गई और आरोपी को थप्पड़ जड़ दिए। जिसके बाद पुलिस दौड़ाकर आरोपी को कोर्ट में ले गई। इस दौरान महिला ने आरोपी से कहा कि मेरी जिंदगी क्यों खराब की।

Also Read – ब्रेकिंग: सांसद ने दिया इस्तीफा, राजनीति छोड़ने का भी किया ऐलान

दरअसल, बीते दिनों बीजेपी नेत्री की ओर से सिमरोल थाने में सरपंच पति लेखराज डाबी के खिलाफ रेप का मामला दर्जस कराया था। जिसमें पीड़िता का आरोप था कि सरपंच पति ने उसे शादी का झांसा देकर एक साल का लिव-इन-रिलेशनशिप का एग्रीमेंट बनवाया और ढाई साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया। प्रेग्नेंट होने पर आरोपी ने महिला का एबॉर्शन करा दिया।

बीजेपी ने सरपंच पति को छह साल के लिए किया निष्कासित
इस घटना की जानकारी लगते ही भारतीय जनता पार्टी ने सरपंच पति लेखराज डाबी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। लेटर में साफतौर पर स्पष्ट किया गया है कि आपके द्वारा किए कृत्य से पार्टी की छवि धूमिल हुई है। इस मामले में पहले भी आपको कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जिसका जवाब संतोषजनक नहीं होने के कारण आपके खिलाफ अनुशासनहीनता की कार्रवाई करते हुए जिला संगठन के निर्देश पर भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है।

क्या है मामला?
दरअसल पिछले दिनों भाजपा महिला नेत्री ने सरपंच पति लेखराज डाबी पर रेप का गंभीर आरोप लगाया था। पीड़िता का आरोप था कि डाबी ने न सिर्फ उसके साथ दुष्कर्म किया, बल्कि अन्य महिलाओं के साथ भी अवैध संबंध बनाए। यही नहीं, उसका अबॉर्शन भी करवाया। आरोपी पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक उषा ठाकुर का समर्थक बताया जा रहा है।

आगे ये भी पढ़ें : »
Ashish Meena
Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखते हैं। DAVV इंदौर से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद उन्होंने अग्निबाण सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया। उन्होंने जमीनी मुद्दों से लेकर बड़े घटनाक्रमों तक कई महत्वपूर्ण खबरें कवर की हैं।