आज से बदल गए 6 बड़े नियम! सिगरेट के दाम 40% तक बढ़े, गैस सिलेंडर हुआ महंगा, फास्टैग और हवाई यात्रा पर मिली बड़ी राहत
By Ashish Meena
फ़रवरी 1, 2026
आज 1 फरवरी 2026 है और महीने की पहली तारीख के साथ ही देश में कई बड़े आर्थिक और प्रशासनिक बदलाव लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर आपकी जेब और डेली रूटीन पर पड़ेगा। जहां एक ओर सिगरेट और तंबाकू उत्पादों पर टैक्स का बोझ बढ़ा है, वहीं दूसरी ओर फास्टैग यूजर्स और हवाई यात्रियों के लिए अच्छी खबरें भी आई हैं।
1. सिगरेट और तंबाकू उत्पादों पर 40% GST
सरकार ने तंबाकू उत्पादों पर टैक्स स्ट्रक्चर को पूरी तरह बदल दिया है। 1 फरवरी से पान मसाला, खैनी और गुटखा पर 40% फ्लैट GST लागू हो गया है।
सिगरेट महंगी: सिगरेट पर अब लंबाई के हिसाब से ₹2.05 से ₹8.5 प्रति स्टिक तक एक्साइज ड्यूटी लगेगी।
टैक्स पर टैक्स: एक्साइज ड्यूटी लगने के बाद बढ़ी हुई कीमत पर 40% GST लगेगा, जिससे रिटेल मार्केट में कीमतें 15% से 40% तक बढ़ सकती हैं। हालांकि, बीड़ी पर GST को 18% रखकर राहत दी गई है।
2. फास्टैग (Fastag) के लिए अब KYV की जरूरत नहीं
वाहन मालिकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने नई कारों के लिए KYV (Know Your Vehicle) प्रक्रिया को बंद कर दिया है।
अब नई कार, जीप या वैन के लिए फास्टैग लेते समय लंबी वेरिफिकेशन प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा।
पुराने यूजर्स को भी रूटीन वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं होगी। जांच तभी होगी जब किसी गलत इस्तेमाल की शिकायत मिलेगी।
3. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹50 तक महंगा
महीने के पहले दिन तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा कर दिया है।
दिल्ली: कीमत ₹49 बढ़कर ₹1740.50 हो गई है।
चेन्नई: यहां सिलेंडर ₹50 महंगा होकर ₹1899.50 का मिलेगा।
हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलो) की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।
4. सस्ती हो सकती है आपकी EMI
4 से 6 फरवरी तक रिजर्व बैंक (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक होने वाली है। विशेषज्ञों का मानना है कि महंगाई में कमी को देखते हुए RBI रेपो रेट में 0.25% की कटौती कर सकता है। अगर ऐसा होता है, तो होम लोन और कार लोन की ब्याज दरें कम होंगी और आपकी EMI का बोझ घटेगा।
5. हवाई सफर होगा सस्ता, ATF के दाम घटे
विमान ईंधन (Aviation Turbine Fuel) की कीमतों में करीब ₹1000 प्रति किलोलीटर की कमी की गई है। दिल्ली में एटीएफ के दाम अब ₹91,393.39 प्रति किलोलीटर रह गए हैं। ईंधन सस्ता होने से एयरलाइंस कंपनियां हवाई टिकटों के दाम घटा सकती हैं, जिससे फरवरी में वेकेशन प्लान करने वालों को फायदा होगा।
6. प्रॉपर्टी रजिस्ट्री के लिए आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य
उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में आज से जमीन या मकान की रजिस्ट्री का नियम बदल गया है। फर्जीवाड़े को रोकने के लिए अब खरीदार, विक्रेता और गवाहों का बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट या फेस) वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा। केंद्र सरकार इसे ‘वन नेशन, वन रजिस्ट्रेशन’ योजना के तहत पूरे देश में लागू करने की तैयारी में है।
