लाडली बहना योजना से मध्यप्रदेश सरकार पर बढ़ रहा भार, CM ने खुद बताई ये बात, जानिए क्या बोले मोहन यादव

By Ashish Meena
December 13, 2024

Ladli Bahana Yojana : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार का एक साल पूरा हो गया है। इस मोके पर भोपाल में उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस लेकर अपनी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। सीएम ने कहा कि सात में से 6-1 से भाजपा ने चुनाव में जीत हासिल की है।

नदी जोड़ो की कल्पना को साकार करने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरा कर रहे हैं। केन बेतवा परियोजना को शीघ्र शुरू किया जाएगा। इस दिशा में कार्य कर रहे हैं।

लाड़ली बहना से बढ़ रहा बोझ
लाड़ली बहना योजना को लेकर सीएम ने कहा कि 1 करोड़ 29 लाख लाड़ली बहनों को अब 19 हजार 212 करोड़ रुपये दिया जा चुका है। सरकार बनने के बाद महिलाओं के खाते में पैसे डाले जा रहे हैं, हालांकि इससे सरकार पर बोझ तो बढ़ रहा है, लेकिन आय भी बढ़ाने का काम कर रहे हैं। इसके चलते महिलाओं के खाते में रुपये डाले जा रहै हैं।

Also Read – Mahila Samman Yojana: महिला सम्मान योजना को मिली मंजूरी, इन महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2100 रुपए

केन बेतवा परियोजना
अटल जी के जन्म शताब्दी पर केन बेतवा परियोजना का 25 दिसंबर को शिलान्यास होगा। इससे बुंदेलखंड की तस्वीर बदलेगी। मध्य प्रदेश के 11 जिलों को लाभ मिलेगा। सीएम ने कहा- इसके साथ ही पार्वती कालीसिंध चंबल परियोजना का काम शीघ्र शुरू होगा। श्योपुर से आगर तक 11 जिलों का लाभ इसको मिलेगा। तीनों नदियों के जुड़ने से इन जिलों की तकदीर बदलने वाली है।

नदियों को जोड़ने का कार्य अभियान के रूप में लिया
70 हजार करोड़ की इस परियोजना का काम भी जल्द शुरू होगा। नदियों की जल का सही उपयोग कर ले इस दिशा में आगे बढ़ना होगा। राज्य के अंदर की नदियों को जोड़ने के कार्य को अभियान के रूप में लिया है।

1980 के बाद से श्रद्धालु सिंहस्थ में क्षिप्रा से स्नान नहीं करा पाए, इसलिए अब क्षिप्रा के जल से ही स्नान कराएंगे। इसके लिए बारिश के जल को डेम बनाकर संग्रहित कर क्षिप्रा में जल स्तर बढ़ाएंगे।

प्रदेश में सिंचाई सुविधाएं बढाएंगे
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा, मजदूर और सरकार के बीच उलझन का कार्य निपटाया जाएगा। सायबर तहसील के माध्यम से संपत्ति का नामांतरण रजिस्ट्री का कार्य हो जाता है।

प्रदेश में सिंचाई की सुविधा बढ़ाएंगे। पानी के लिए नदी जोड़ो अभियान और बिजली के लिए किसानों को सोलर पंप देंगे। मध्य प्रदेश में एक लाख किसानों को सोलर पंप दिए जाएंगे। सीएम ने कहा कि हमने कुलपतियों को कुलगुरु कहा है। पूरे प्रदेश में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बना रहे हैं।

आगे ये भी पढ़ें : »
Ashish Meena
Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखते हैं। DAVV इंदौर से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद उन्होंने अग्निबाण सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया। उन्होंने जमीनी मुद्दों से लेकर बड़े घटनाक्रमों तक कई महत्वपूर्ण खबरें कवर की हैं।