रेनॉल्ट इंडिया ने अपनी फैमिली MPV ट्राइबर (Triber) पर शानदार डिस्काउंट की घोषणा की है। यह ऑफर MY24 और MY25 दोनों मॉडल ईयर के लिए वैलिड है। अगर आप एक किफायती और स्टाइलिश MPV की तलाश में हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकता है। आइए ट्राइबर (Triber) पर मिलने वाले ऑफर्स की पूरी डिटेल जानते हैं।
MY24 ट्राइबर पर 63,000 का डिस्काउंट
MY24 रेनो ट्राइबर (MY24 Renault Triber) मॉडल पर आपको कुल 63,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है। इस ऑफर में 30,000 रुपये तक कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 10,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस, 8,000 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस शामिल हैं। यह छूट ट्राइबर (Triber) के सभी वैरिएंट्स पर उपलब्ध है। इसके अलावा RXE बेस वैरिएंट के RXE वैरिएंट पर केवल लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है।
Also Read – बजट में किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात, इतनी बढ़ सकती है सम्मान निधि योजना की राशि, ये घोषणाएं संभव
MY25 Triber पर 43,000 का डिस्काउंट
MY25 रेनो ट्राइबर (MY25 Renault Triber) मॉडल पर मिलने वाले डिस्काउंट्स की बात करें तो इस पर 43,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपये लॉयल्टी बोनस और 8,000 रुपये कॉर्पोरेट बोनस शामिल है।
इस वर्जन के भी सभी वैरिएंट्स पर छूट लागू है। इसके अलावा RXE वैरिएंट के RXE वैरिएंट पर केवल लॉयल्टी बोनस का लाभ उठाया जा सकता है।
ट्राइबर फैमिली के लिए परफेक्ट MPV
रेनो ट्राइबर (Renault Triber) भारतीय बाजार में अपनी दमदार परफॉर्मेंस, स्टाइलिश डिजाइन और 7-सीटर क्षमता के लिए जानी जाती है। इसके मॉड्यूलर सिटिंग विकल्प इसे हर तरह की जरूरतों के लिए उपयुक्त बनाते हैं।
कब तक है ऑफर?
यह ऑफर 31 जनवरी 2025 तक वैलिड है। इस समय के बाद डिस्काउंट्स में बदलाव हो सकता है।
क्या यह सही समय है ट्राइबर खरीदने का?
अगर आप एक बजट-फ्रेंडली और भरोसेमंद फैमिली MPV खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो यह डिस्काउंट ऑफर आपको बड़ी बचत का मौका देता है। रेनो ट्राइबर (Triber) के MY24 मॉडल पर ज्यादा छूट मिल रही है, जबकि MY25 मॉडल लेटेस्ट फीचर्स के साथ आती है।