बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी के घर गूंजी किलकारियां, इस दिग्गज अभिनेत्री ने बेटी को दिया जन्म

By Ashish Meena
September 8, 2024

बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी के घर किलकारियां गूंजी है। खूबसूरत जोड़ी के घर नन्ही परी ने जन्म लिया है। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर किलकारी गूंज उठी है। कपल के घर बिटिया का जन्म हुआ है। गणेश चतुर्थी उत्सव के अगले दिन कपल के घर लक्ष्मी का आगमन हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि दीपिका पादुकोण की डिलीवरी 28 सितंबर को होनी है। लेकिन, अब उनके घर आज 8 सितंबर को बिटिया ने जन्म लिया है।

Deepika Padukone and ranveer Singh became parents couple welcomes their first child Know Details

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इस साल फरवरी में खुशखबरी की जानकारी फैंस के साथ साझा की। इसके बाद से अभिनेत्री सोशल मीडिया पर हर अपडेट लगातार साझा करती रहीं। प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने अपनी फिटनेस और खानपान का पूरा ख्याल रखा और इसे लेकर फैंस को भी जागरुक करती रहीं।

Deepika Padukone and ranveer Singh became parents couple welcomes their first child Know Details

दीपिका पादुकोण और रणवीर के घर बिटिया के आगमन की खबर सुनते ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। शनिवार को शाम दीपिका और रणवीर सिंह को अस्पताल जाते देखा गया था। दीपिका को अपनी मां उज्जला पादुकोण और पति रणवीर सिंह के साथ मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में आते हुए देखा गया। इसके बाद से ही फैंस को खुशखबरी का इंतजार था और आज रविवार को खुशखबरी मिल गई।

Deepika Padukone: मां बनीं दीपिका पादुकोण, बेटी को दिया जन्म, पूरी हुई  रणवीर की ख्वाहिश - Lalluram

खुशखबरी मिलते ही फैंस कपल को माता-पिता बनने पर बधाईयां दे रहे हैं। साथ ही यह भी जानना चाह रहे हैं कि मां और बिटिया कैसी हैं। अब फैंस को नन्ही परी की पहली झलक का इंतजार है। डिलीवरी से कुछ दिन पहले ही दीपका पादुकोण ने मैटरनिटी शूट कराया था। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं।

Deepika Padukone Pregnant: मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण, एक्ट्रेस ने  पोस्ट शेयर कर दी गुड न्यूज, जानिए कब देंगी बच्चे को जन्म... | Deepika  Padukone Pregnant: Deepika Padukone is going to be a mother, the actress  shared the good news by sharing the post ...

दीपिका पादुकोण अपनी डिलीवरी से दो दिन पहले ही पति रणवीर सिंह के साथ सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंची थीं। कपल ने वहां बप्पा का आशीर्वाद लिया। रणवीर और दीपिका पादुकोण ने वर्ष 2018 में शादी रचाई। शादी के करीब छह साल बाद इस जोड़ी के घर पहले बच्चे का आगमन हुआ है।

Ranveer singh talk about Deepika Padukone depression | दीपिका के डिप्रेशन  को लेकर रणवीर ने की बात, कहा- \'उसे खुद भी एहसास नहीं था अपनी हालत के बारे  में\'

आगे ये भी पढ़ें : »
Ashish Meena
Ashish Meena

ashish-meena