ईद की नमाज के बाद हिंसक झड़प, दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, 10 लोग गंभीर रूप से घायल, इलाके में तनाव

By Ashish Meena
मार्च 31, 2025

Eid Prayers : हरियाणा के नूंह के बिछौर थाना इलाके में सोमवार को ईद की नमाज के बाद दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। इस घटना में दोनों ओर के 10 लोग गंभीर घायल हुए है।

जानकारी के अनुसार, नूंह के बिछौर थाना अंतर्गत आने वाले तिरवाड़ा गांव में सोमवार को ईद की नमाज अदा करने के बाद दो पक्षों में झड़प हो गई। इसमें दोनों पक्षों से 10 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर स्थिति फिलहाल शांत और नियंत्रण में है।

Also Read – मध्यप्रदेश के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 1 अप्रैल से मिलेंगे दो बड़े फायदे

बिछौर थाना एसएचओ जगवीर सिंह ने बताया कि सुबह करीब 11:00 बजे सूचना मिली थी कि गांव तिरवाड़ा में दो पक्षों में झड़प हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर झगड़े को शांत कराया गया।

दोनों पक्ष एक ही परिवार के हैं और उनमें जमीनी विवाद को लेकर काफी समय से रंजिश चल रही है। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसी भी पक्ष की ओर से अभी तक पुलिस को इस मामले में शिकायत नहीं दी गई है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»