MP BJP : मध्यप्रदेश में भाजपा ने 12 और जिलों के जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। इन 12 नामों को मिलाकर अभी तक कुल मिलाकर 32 जिलों के जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान किया जा चुका है। बाकी बचे जिलों में भी पार्टी जल्द ही जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान करेगी।
नौ दिन भोपाल से दिल्ली तक चली कवायद के बाद भाजपा ने सोमवार को 18 और मंगलवार को 12 जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी। इससे पहले उज्जैन और विदिशा के अध्यक्षों की घोषणा एक दिन पहले हो चुकी है। जिलाध्यक्षों के चुनाव में भाजपा संगठन के पसीने छूट गए, बड़े नेताओं की खींचतान में रायशुमारी को भी तवज्जो नहीं मिल पाई।
इन 12 जिलों के जिलाध्यक्ष घोषित
डिंडौरी- चमरू नेताम
सागर- श्याम तिवारी
दमोह- श्याम शिवहरे
दतिया- रघुवीर शरण कुशवाहा
अनूपपुर- हीरा सिंह श्याम
बालाघाट- राम किशोर कांवरे
शाजापुर- रवि पांडेय
सागर ग्रामीण- रानी पटेल
ग्वालियर नगर- जयप्रकाश राजोरिया
कटनी- दीपक टंडन सोनी
जबलपुर नगर- रत्नेश सोनकर
सिंगरौली- सुंदर शाह
पहले घोषित हुए 18 जिलाध्यक्ष
भोपाल नगर, रविंद्र यती
भोपाल ग्रामीण, तीरथ सिंह मीणा
नीमच, वंदना खंडेलवाल
देवास, राय सिंह सेंधव
अशोक नगर, आलोक तिवारी
खंडवा, राजपाल सिंह तोमर
श्योपुर, शशांक भूषण
मैहर, कमलेश सुहाने
बुरहानपुर, मनोज माने
शिवपुरी, जसमंत जाटव
पन्ना, बृजेन्द्र मिश्रा
रतलाम, प्रदीप उपाध्याय
उज्जैन ग्रामीण, राजेश धाकड़
छतरपुर, चंद्रभान सिंह गौतम
जबलपुर ग्रामीण, राजकुमार पटेल
मऊगंज, डॉ. राजेन्द्र मिश्रा
हरदा, राजेश वर्मा
गुना, धर्मेंद्र सिकरवार
Also Read – महाकुंभ में स्नान के दौरान दिग्गज नेता की मौत, हार्टअटैक से गई जान
इससे पहले भाजपा ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र के विदिशा जिले में उनके करीबी महाराज सिंह दांगी को और मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के गृह जिले उज्जैन का जिला अध्यक्ष घोषित किया था और मुख्यमंत्री के करीबी संजय अग्रवाल को उज्जैन नगर जिला अध्यक्ष बनाया गया था।
अन्य जिलाध्यक्षों का नाम अटका
पार्टी अब राजनीतिक समीकरणों के तहत प्राथमिकता के आधार पर जिला अध्यक्षाें की घोषणा करेगी। जिला अध्यक्ष को लेकर दो जनवरी से कवायद की जा रही थी। पार्टी पदाधिकारियों का दावा था कि पांच जनवरी तक जिला अध्यक्ष घोषित कर दिए जाएंगे।
प्रदेश अध्यक्ष के लिए होगा चुनाव
बीजेपी जिला अध्यक्षों की लिस्ट जारी होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का कार्यकाल पूरा हो चुका है। बीजेपी उन्हें रिपीट करती है या फिर किसी दूसरे नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाता है इस बारे में पार्टी शीर्ष नेतृत्व को फैसला करना है।