BJP : हरियाणा के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली और सिंगर रॉकी मित्तल की मुश्किलें बढ़ गई है। हिमाचल प्रदेश के कसौली थाने में दोनों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। बता दें कि यह मामला 13 दिसंबर 2024 को दर्ज किया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि हिमाचल प्रदेश के कसौली के एक होटल में जबरन शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।
एक्ट्रेस बनाने और सरकारी नौकरी का दिया झांसा
पीड़िता ने आरोप लगाया कि बीजेपी नेता मोहन लाल बड़ौली ने उसे सरकारी नौकरी दिलाने और सिंगर रॉकी मित्तल ने अपनी एल्बम में एक्ट्रेस बनाने का झांसा दिया था।
Also Read – इंदौर के वरिष्ठ पत्रकार का निधन, RSS के पूर्व प्रांत सरसंघ चालक भी रह चुके
दोनों ने कसौली के होटल में बुलाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए कमरे से बाहर निकाल दिया। इस दौरान उसकी अश्लील फोटो और वीडियो भी बना ली गई।
झूठे केस में फंसाने की कोशिश
पीड़िता ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल और हरियाणवी सिंगर रॉकी मित्तल पर आरोप लगाते हुए कहा कि करीब दो माह पहले उसे फिर से डरा-धमकाकर पंचकूला बुलाया और हमारे खिलाफ झूठा केस करने की कोशिश की। हमें फंसाने की कोशिश की गई।
DSP बोले- पुलिस ने दोनों से की पूछताछ
DSP परवाणू मेहर ने मामले को लेकर कहा कि हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल से पुलिस पूछताछ कर चुकी है। पीड़िता ने कहा है कि उसके साथ दुष्कर्म की वारदात कसौली में हुई है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Also Read – जियो यूजर्स को बड़ा तोहफा, कंपनी ने लॉन्च किए नए रिचार्ज प्लान
हरियाणा में चुनाव से पहले बने थे प्रदेश अध्यक्ष
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले मोहन लाल बड़ौली को प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पर दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद प्रदेश की राजनीति गर्माने लगी है, क्योंकि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है।
हालांकि इस मामले पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज कर दिया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि यह पूरा मामला झूठा है और यह राजनीतिक स्टंट है। इसका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है।