MP भाजपा किसान मोर्चा के 16 नए जिला अध्यक्ष घोषित, जानें किसे कहां की मिली जिम्मेदारी
By Ashish Meena
अप्रैल 25, 2026
भारतीय जनता पार्टी (BJP) किसान मोर्चा मध्यप्रदेश ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 16 जिलों के जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से इन नियुक्तियों की घोषणा की।
नवनियुक्त जिला अध्यक्षों की सूची इस प्रकार है:
सुरेश पटेल – नर्मदापुरम
महेश्वर सिंह चंदेल – बैतूल
राहुल जाधव – बुरहानपुर
राधेश्याम जाट – शाजापुर
यशवंत लिल्हारे – बालाघाट
धर्मवीर रघुवंशी – अशोकनगर
हेमंत धाकड़ – मुरैना
राजू नागदा (मोडी) – नीमच
राजेंद्र सिंह – खंडवा
प्रवीण त्रिपाठी – रीवा
प्रदीप अवस्थी – पन्ना
राजेंद्र शितोले – बड़वानी
कमलेश राजपाल – रायसेन
शैलेंद्र रघुवंशी – छिंदवाड़ा
घनश्याम कछवाहा – डिंडौरी
मुरालीलाल धाकड़ – गुना
जयपाल सिंह चावड़ा ने सभी नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि ये नियुक्तियां किसानों के हितों को मजबूती से आगे बढ़ाने और पार्टी की जमीनी स्तर की पहुंच बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगी। उन्होंने जोर दिया कि प्रदेश सरकार किसान कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है, जिसमें 4 गुना मुआवजा, सोलर पंप पर सब्सिडी और ₹5 में कृषि पंप कनेक्शन जैसी योजनाएं शामिल हैं।
