उत्तरकाशी में बड़ा हादसा, गंगोत्री धाम जा रहा हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत

By Ashish Meena
मई 8, 2025

Helicopter Crash : उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गुरुवार को हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर में 7 लोग सवार थे। 6 यात्रियों की मौत हो गई, 1 गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा उत्तरकाशी के गंगनानी में भागीरथी नदी के पास हुआ। हेलिकॉप्टर गंगोत्री धाम जा रहा था। प्रशासन ने बताया- 4 पुरुष और 2 महिलाएं हेलिकॉप्टर में सवार थे। कैप्टन रॉबिन सिंह इसके पायलट थे।

हेलिकॉप्टर ने पर्यटकों को लेकर देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से उड़ान भरी थी। इन्हें खरसाली पर लैंड करना था। खरसाली से यात्रियों को गंगोत्री धाम जाना था। हेलिकॉप्टर में सवार यात्री मुंबई और आंध्र प्रदेश के बताए जा रहे हैं। इसमें चार मुंबई और दो आंध्र प्रदेश के थे। हेलिकॉप्‍टर प्राइवेट कंपनी एयरोट्रांस सर्विस का था।

चारधाम रूट पर आंधी-बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम खराब चल रहा है। मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। चारधाम यात्रा रूट पर कई जगह रिमझिम बारिश हो रही है। कहीं-कहीं गर्जन के साथ ओले भी गिरे हैं।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»