उज्जैन महाकाल के दर्शन कर लौट रहे युवकों को गूगल मैप ने भटकाया, पेड़ से टकराई कार, 1 की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

Ujjain News : उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन कर दिल्ली लौट रहे युवकों की कार सोमवार को एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। गूगल मैप की राह दिखाने में हुई चूक के चलते कार कोटा हाइवे छोड़कर एक ग्रामीण रास्ते पर निकल गई। कार असंतुलित होकर बैरिकेड्स से टकराने के बाद पेड़ से जा भिड़ी। इस हादसे में दिल्ली निवासी एक युवक की मौत हो गई। उसके चार साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।

भस्म आरती के बाद लौट रहे थे दिल्ली
दिल्ली के पांच युवक रविवार को महाकाल ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे थे। वह भस्म आरती में शामिल हुए थे। सोमवार सुबह जब वे दिल्ली लौटने के लिए निकले तो गूगल मैप पर रास्ता डालकर कार संख्या DL 13 C 7474 से रवाना हुए। रास्ता दिखाते हुए मैप ने कार को कोटा हाईवे से हटाकर एक गांव की ओर मोड़ दिया, जहां हादसा घटित हुआ।

Also Read – MP: देवास जिले में पकड़ाया नकली नोट का कारखाना, घर पर छापे जा रहे थे नकली नोट, लाखों की करंसी, कच्चा माल, प्रिंटर व अन्य सामग्री बरामद

तेज रफ्तार में गाड़ी पेड़ से टकराई
घटना उज्जैन जिले के घट्टिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मालीखेड़ी गांव के पास सुबह करीब 6 बजे हुई। गाड़ी तेज रफ्तार में थी और बैरिकेड से टकराकर असंतुलित होकर पेड़ से जा टकराई।

इस टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर ही दिल्ली निवासी आर्यन लोहिया की मौत हो गई। वहीं, उज्जवल गुप्ता, अर्जुन वशिष्ठ, नचिकेत और मृदुल आर्य घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए उज्जैन के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गूगल मैप ने हाइवे से भटकाया
घायल उज्जवल गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने दिल्ली की लोकेशन गूगल मैप पर डाली थी, जिसने हाईवे की बजाय एक वैकल्पिक ग्रामीण रास्ता दिखा दिया। रास्ता संकरा और असंतुलित था, अचानक झटका लगने के बाद उन्हें कुछ समझ नहीं आया और होश अस्पताल में आया।

प्रतिष्ठित परिवारों से हैं युवक
पुलिस के मुताबिक सभी युवक दिल्ली के प्रतिष्ठित परिवारों से हैं। कोई कानून की पढ़ाई कर रहा है तो किसी के पिता बड़े डॉक्टर हैं। उज्जैन आने से पहले ये उदयपुर भी घूमने गए थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

आगे ये भी पढ़ें : »
Ashish Meena
Ashish Meena

ashish-meena