मध्यप्रदेश भाजपा में हुई नई नियुक्ति, इस नेता को मिली बड़ी जिम्मेदारी
By Ashish Meena
दिसम्बर 17, 2025
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मध्य प्रदेश इकाई ने संगठन में नई नियुक्तियां की हैं। भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) भोपाल के पूर्व जिलाध्यक्ष अंशुल तिवारी को मध्य प्रदेश भाजपा का सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
अंशुल तिवारी इससे पूर्व भाजयुमो में भोपाल जिला अध्यक्ष और प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं। वे पार्टी के सक्रिय युवा नेताओं में से एक हैं और संगठनात्मक कार्यों में लंबा अनुभव रखते हैं। इस नियुक्ति से मीडिया विभाग को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

