किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, खेती-किसानी को आसान बनाने के लिए प्रशासन ने उठाया बड़ा कदम, अब इस नंबर पर मिलेगी सभी जानकारियां
By Ashish Meena
दिसम्बर 29, 2025
Dewas News : मध्यप्रदेश के देवास जिले के अन्नदाताओं के लिए खेती-किसानी को आसान बनाने की दिशा में प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब किसानों को खेती के लिए कर्ज (Loan) लेने या कृषि यंत्रों की सब्सिडी और वितरण की जानकारी के लिए बैंक के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित देवास ने किसानों की सुविधा के लिए एक समर्पित कंट्रोल रूम (Control Room) स्थापित किया है। इस कंट्रोल रूम का मुख्या उद्देश्य कृषि ऋण और यंत्रों के वितरण को पारदर्शी और समयबद्ध बनाना है।
Also Read – MP के किसानों के लिए खुशखबरी, CM मोहन यादव ने लाखों किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर किए 810 करोड़ रुपए
क्या मिलेगी सुविधा?
ऋण संबंधी समस्याओं का तुरंत समाधान और पूरी प्रक्रिया की जानकारी। कलेक्टर ऋतुराज सिंह की पहल पर यह सुविधा शुरू की गई है।
समस्याओं के समाधान के लिए यहाँ करें फोन
अक्सर किसानों को ऋण वितरण की प्रक्रिया समझने या अपनी फाइलों की स्थिति जानने में परेशानी होती थी। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला बैंक देवास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
देवास जिले के किसान लैंडलाइन नंबर- 0755-2840615 या मोबाइल नंबर- 92855-08005 नंबर पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।
महत्वपूर्ण सूचना
बैंक द्वारा केवल कृषि ही नहीं, बल्कि अकृषि ऋण (Non-Agri Loans) की जानकारी और वितरण की सुविधा भी प्रदान की जा रही है।
किसानों को कैसे मिलेगा लाभ?
कंट्रोल रूम के माध्यम से किसान घर बैठे जान सकेंगे कि उन्हें ऋण कब और कैसे मिलेगा। बिचौलियों की जरूरत खत्म होगी और किसान सीधे बैंक प्रबंधन से अपनी समस्या साझा कर सकेंगे।
कृषि यंत्रों की सुलभता
खेती के आधुनिक उपकरणों और उनके लिए मिलने वाले ऋण की सुविधा अब अधिक सुलभ होगी।
कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशों के बाद बैंक प्रशासन इस पूरी प्रक्रिया को और अधिक “किसान मित्र” (Farmer Friendly) बनाने में जुट गया है। यदि आप देवास जिले के किसान हैं, तो इन नंबरों को अपने पास सुरक्षित रख लें ताकि भविष्य में किसी भी वित्तीय सहायता के लिए आपको भटकना न पड़े।
