मध्यप्रदेश के भाजपा नेता के बेटे पर रेप का केस दर्ज, वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, युवती ने की शिकायत

By Ashish Meena
मार्च 10, 2026

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में बीजेपी नेता के बेटे बुदानिया निवासी फरहान पिता शफुद्दीन शेख के खिलाफ रेप का केस दर्ज हुआ है। इंदौर महिला थाने में युवती की शिकायत पर एफआईआर दर्ज हुई है।

कैफे की आड़ में संपर्क बनाने का आरोप

कैफे की आड़ में युवतियों से संपर्क बनाने का आरोप है। मोबाइल से युवती का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था। धर्म परिवर्तन और शोषण के आरोप से हड़कंप मच गया है। हिंदू संगठन ने पुलिस कमिश्नर से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Also Read – तेल संकट के बीच भारत की मदद, पाइपलाइन से बांग्लादेश भेजा 5,000 टन डीजल

पुलिस ने पहले नहीं की थी कार्रवाई

आरोपी पहले भी विवादों में आ चुका है। पहले भी कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस पर सवाल उठ रहे है। पीड़िता के कोर्ट में धारा 164 के बयान दर्ज होंगे। बयान के बाद आरोपी की गिरफ्तारी हो सकती है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»