विपक्ष को तगड़ा झटका…मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने का प्रस्ताव खारिज, 193 सांसदों ने किए थे साइन
By Ashish Meena
अप्रैल 7, 2026
नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की विपक्षी कोशिशों को करारा झटका लगा है। राज्यसभा के सभापति ने विपक्ष द्वारा लाए गए महाभियोग प्रस्ताव को ‘जज जांच अधिनियम 1968’ की धारा 3 के तहत मिले अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए खारिज कर दिया है।
भारतीय इतिहास में यह पहला मौका था जब किसी CEC के खिलाफ महाभियोग का नोटिस दिया गया था। टीएमसी के नेतृत्व में विपक्षी दलों ने संसद के दोनों सदनों में नोटिस दिया था, जिसे सभापति ने स्वीकार करने से मना कर दिया। 193 सांसदों ने इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए थे। विपक्ष ने CEC पर चुनावी धांधली रोकने में विफलता, वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और पक्षपात जैसे 7 मुख्य आरोप लगाए थे।
