इंदौर की छात्रा के साथ जंगल में गैंगरेप, दोस्त को लाठी-डंडों से पीटा, मंदिर में दर्शन करने गई थी युवती

By Ashish Meena
अप्रैल 15, 2026

इंदौर जिले के बदगोंदा थाना क्षेत्र के बेरछा जंगल में एक छात्रा से दो बदमाशों ने रेप किया। आरोपियों ने उसके साथ आए दोस्त को लाठी-डंडों से पीटकर उसे जंगल से भगा दिया। घटना मंगलवार शाम की है।

दरअसल, इंदौर के एक कॉलेज की छात्रा मंगलवार दोपहर अपने दोस्त के साथ बेरछा क्षेत्र के जंगल में पहुंची थी। दोनों लगनचा मंदिर में दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद वे जंगल में एक सुनसान जगह पर बैठे। इसी दौरान पीछे से दो बदमाश आए।

Also Read – MP में बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद छात्रा ने की आत्महत्या, बाथरूम में लगाई फांसी

दोस्त को लाठियों से मारकर भगाया

पुलिस के अनुसार, दोनों युवकों ने युवती के दोस्त को लाठी से पीटकर वहां से भगा दिया और छात्रा के साथ रेप किया। पीड़िता के दोस्त ने जंगल से बाहर आते ही डायल-112 पर कॉल किया। सूचना मिलने पर बड़गोंदा पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक और छात्रा को थाने ले आई। घटना के बाद युवक-युवती का मेडिकल टेस्ट कराया गया।

आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज

मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, युवक की गर्दन और हाथों में चोट के निशान पाए गए हैं। छात्रा की गर्दन और चेहरे पर भी खरोंचें मिली हैं। बताया गया है कि छात्रा ने बदमाशों से बचने के लिए संघर्ष किया, जिसके कारण उसके चेहरे और गर्दन पर नाखूनों से चोटें आईं।

इस मामले में इंदौर ग्रामीण के एएसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया कि देर रात बड़गोंदा पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं और उनकी तलाश जारी है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»