सीहोर जिले में बड़ी वारदात, बेटे ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला, रोती रही मां

By Ashish Meena
अप्रैल 18, 2026

सीहोर। मध्य प्रेदश के सीहोर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बेटे ने अपनी ही पिता की जान ले ली। जिसने जिंदगी दी उसे ही पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है और परिवार में मातम पसरा हुआ है।

यह पूरा मामला जिला मुख्यालय के समीपस्थ गंज क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को कोली मोहल्ला निवासी सोनू शाक्य का अपने पिता सुभाष शाक्य से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि आवेश में आकर सोनू ने अपने पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने अपने पिता की इतनी बेरहमी से पिटाई की कि वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े।

Also Read – कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने 2% और बढ़ाया महंगाई भत्ता, सैलरी में आएगा बड़ा उछाल

परिजन और स्थानीय लोग आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल सुभाष शाक्य को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने प्राथमिक परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुत्र सोनू शाक्य को गिरफ्तार कर लिया है।

फिलहाल हत्या के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आसपास के चश्मदीदों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जल्द ही विवाद की असली वजह सामने आने की उम्मीद है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»