शिव मंदिर में फेंका मांस का टुकड़ा, गांव में तनाव, पुलिस फोर्स तैनात
By Ashish Meena
अप्रैल 21, 2026
uttar pradesh ke UP के महराजगंज में एक विशेष समुदाय के किशोर द्वारा सिसवा उर्फ खोरिया गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में बीती रात मांस फेंककर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई।
ना
इस दौरान बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की सूचमिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। आनन-फानन में परिसर की सफाई कराकर आरोपित बाल अपचारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है।
नौतनवा थाना अंतर्गत खोरिया गांव निवासी सोनू व अन्य की तरफ से पुलिस को दिए तहरीर में बताया गया कि एक संप्रदाय विशेष से जुड़े आरोपित ने काली पन्नी में मांस रखकर मंदिर परिसर में फेंक दिया और मौके से भाग निकला।
घटना के दौरान किसी की नजर उस पर पड़ गई, जिसके बाद शोर मचाने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। सूचना पर खोरिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर परिसर की साफ-सफाई कराई।
पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया
पुलिस ने लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि मामले में बाल अपचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
