ईंधन संकट के बीच बड़ा कदम, 300 लीटर से ज्यादा डीजल-पेट्रोल खरीद पर पंप संचालकों को रखना होगा रिकॉर्ड

By Ashish Meena
मई 21, 2026

पश्चिम एशिया युद्ध से ईंधन संकट के बीच पेट्रो पदार्थों की कालाबाजारी पर भी पेट्रो कंपनियों ने नजर रखना शुरू कर दिया है। खासकर अधिक मात्रा में पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर उनकी निगाहें हैं। इस संबंध में पेट्राेलियम कंपनियों ने पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश देना शुरू कर दिया है।

तेल कंपनियाें ने 300 लीटर से अधिक की खरीद पर निगरानी का निर्देश दिया है। एक ट्रक में करीब 400 लीटर डीजल आता है। वैसे, वाहनों के अतिरिक्त ड्रम जैसे खुले में भी बिक्री प्रतिबंधित नहीं है। पर कुछ पेट्रो कंपनियों ने 300 लीटर की बिक्री से ऊपर संदिग्ध बिक्री पर नजर रखने को कहा है।

जाहिर है कि ऐसी बिक्री को पेट्रोल पंप संचालकों को सीसीटीवी समेत अन्य दस्तावेज पुख्ता करने होंगे। इसी तरह, पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल की राशनिंग की भी व्यवस्था पेट्रो कंपनियों ने की है। पिछले वर्ष के आधार पर उन्हें पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति की जा रही है। खासकर डीजल मामले में पेट्रो कंपनियों का यह रुख देखने को मिल रहा है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»