जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत, सीएम ने दिए जांच के आदेश

By Ashish Meena
मई 29, 2026

महाराष्ट्र में पुणे के 2 अलग-अलग क्षेत्रों में जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत हो गई. पुणे के पिंपरी चिंचवड़ के फूगेवाड़ी में जहरीली शराब के कारण 6 लोगों की मौत हो गई. जबकि हडपसर में 5 लोगों की मौत हुई.

जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत

पिंपरी-चिंचवड़ के दापोडी और फुगेवाड़ी इलाके में 8 लोगों की मौत हुई है, जबकि पुणे के काले पड़ल इलाके में 3 और हडपसर इलाके में 2 लोगों की मौत हुई है. इस तरह कुल 15 लोगों की जान गई है.

बताया जा रहा है कि यह जहरीली और स्पिरिट युक्त शराब योगेश वानखेडे नाम के व्यक्ति ने तैयार की थी. यह शराब पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ के अलग-अलग इलाकों में बेची गई थी. दापोडी, फुगेवाड़ी, हडपसर और काले पड़ल इलाके में लोगों ने यह शराब पी. कुछ समय बाद अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और मुंह से झाग निकलने लगा. इसके कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई. इलाज के लिए ले जाने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया.

आरोपी अवैध शराब विक्रेता गिरफ्तार

योगेश वानखेडे एक अवैध शराब विक्रेता बताया जा रहा है. उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

48 घंटे में 15 संदिग्ध मौतें

पुणे में बीते 48 घंटों में 15 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, महाराष्ट्र सीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. वहीं, दूसरी ओर प्रशासन का कहना है कि सभी 15 मौतें शराब पीने से नहीं हुई है. प्रशासन के अनुसार, हार्ट अटैक और अन्य कारण भी शामिल हैं. वहीं, परिवार का कहना है कि जिन व्यक्तियों की मौत हुई है वो शराब पीकर ही मरे हैं. पुणे से लेकर पिंपरी चिंचवड़ तक मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है.

पुणे में कथित जहरीली देशी शराब पीने से मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. पिछले 48 घंटे में पुणे और पिंपरी चिंचवड़ क्षेत्र में कुल 15 लोगों की संदिग्ध मौत होने से हड़कंप मच गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कठोर कार्रवाई और उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं. इस मामले की जांच अब क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम करेगी.

वहीं, पिंपरी चिंचवड़ के फुगेवाड़ी इलाके में भी 9 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि ज्यादा नशे के लिए हिरासत में लिए गए आरोपी योगेश वानखेड़े ने शराब में मिथेनॉल मिलाया था, जिसके कारण यह घटना हुई. बताया जा रहा है कि योगेश वानखेड़े गांव-गांव जाकर देशी शराब बेचने और वितरण का काम करता था. राज्य उत्पादन शुल्क विभाग के अनुसार, मामले में अब तक 3 जगहों पर कार्रवाई की गई है और आगे की जांच जारी है.

जांच एजेंसियों के मुताबिक कर्नलसिंह विरखा नामक व्यक्ति शराब के अड्डे का मालिक बताया जा रहा है. फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है.

आरोपी पर पहले से दर्ज हैं मामले

पुलिस के अनुसार आरोपी योगेश वानखेड़े पर पहले से देशी शराब बेचने के तीन मामले दर्ज हैं. हडपसर, चतु:शृंगी और पुणे ग्रामीण क्षेत्रों में उसके खिलाफ कार्रवाई हुई थी. हालांकि प्रशासन की ओर से अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि सभी मौतें शराब पीने से ही हुई हैं या इसके पीछे कोई अन्य कारण है. प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच जारी है, जबकि मृतकों के परिजनों का दावा है कि शराब पीने के बाद ही लोगों की तबीयत बिगड़ी और मौत हुई.

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जताया घटना पर दुख

वहीं, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. मामले में आठ लोगों को अरेस्ट किया गया है. कुछ लोगों को और अरेस्ट किया जा सकता है.’

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»