MP राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों का पैनल किया तय, इन दिग्गजों के नामों की चर्चा
By Ashish Meena
मई 29, 2026
मध्यप्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों पर होने वाले आगामी चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की प्रदेश इकाई ने संभावित उम्मीदवारों के नामों का पैनल तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया है। चर्चा है कि इस पैनल में समाज के सभी वर्गों और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की कोशिश की गई है, जिसमें कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं।
वर्तमान में स्थिति
मध्य प्रदेश की तीन सीटों पर चुनाव होना है। अभी बीजेपी के पास दो तो कांग्रेस के पास तीन सीट हैं। बीजेपी से केंद्रीय राज्यमंत्री जॉर्ज कुरियन और डॉ सुमेर सिंह सोलंकी सांसद हैं। कांग्रेस की एक सीट पर दिग्विजय सिंह सांसद हैं। एक जून को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। नामांकन जमा करने की आखिरी तारीख 8 जून और 18 जून को मतदान, मतगणना और परिणाम घोषित होंगे।
इनके नामों की चर्चा
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया,नरोत्तम मिश्रा, अखंड प्रताप सिंह, जीएस डामोर, महिला कोटे से पूर्व मंत्री रंजना बघेल का नाम, दीनदयाल शोध संस्थान के अध्यक्ष अभय महाजन, झाबुआ के जनजातीय क्षेत्र में संघ का काम संभालने वाले महेश शर्मा, वर्तमान राज्यासभा सांसद डॉ सुमेर सिंह सोलंकी, जीएस डामोर, बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य के नाम चर्चा में है।
