देवास ब्रेकिंग: 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में की ये अपील

By Admin@News
जून 22, 2026

देवास ब्रेकिंग: देवास की महाकाल कॉलोनी में 22 वर्षीय युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें युवक ने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच कर रही है।

सुसाइड नोट में मृतक ने अपनी मां और भाई से अपील की कि उन्हें किसी भी प्रकार से परेशान न किया जाए। उसने स्पष्ट रूप से लिखा है कि इस कदम के लिए वह स्वयं जिम्मेदार है और उसकी मौत के लिए किसी अन्य व्यक्ति को दोषी न ठहराया जाए।

नोट में युवक ने अपने दोस्तों के लिए भी एक विशेष संदेश छोड़ा है। उसने लिखा है कि उसके निधन के बाद यदि कोई सोशल मीडिया पर उसके नाम से स्टेटस लगाए तो उस पर विशेष प्रकार के गाने न लगाए जाएं।

मां-बड़ा भाई शादी में इंदौर गए थे

मृतक की पहचान महाकाल कॉलोनी गली नंबर-2 निवासी राजा सरोज (22) पिता राम लखन सरोज के रूप में हुई है। घटना के समय घर पर उसकी दादी मौजूद थीं, जबकि मां और बड़ा भाई सन्नी सरोज एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने इंदौर गए हुए थे। लौटने पर परिवार को घटना की जानकारी मिली।

पड़ोसी शुभम वर्मा ने बताया कि मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर जांच में शामिल कर लिया है। परिजनों के अनुसार, मृतक एक मेडिकल एजेंसी पर काम करता था। पुलिस फिलहाल आत्महत्या के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

आगे ये भी पढ़ें :
Admin@News

Admin@News

adminnews

»