देवास जिले में बड़ा हादसा, सूरजपूजा के कार्यक्रम में महिलाओं पर गिरी छत की रेलिंग, मां-बेटी की मौत

By Admin@News
जून 27, 2026

मालवा जंक्शन, देवास।
देवास जिले से लगे खंटाबा गांव में शुक्रवार को मान और सूरजपूजा के कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कार्यक्रम के बाद भोजन के दौरान अचानक हवा आंधी बारिश के चलते छत की गैलरी नीचे भोजन कर रही महिलाओं पर गिर गई। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है। जिसमें दो महिलाएं मां और बेटी की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं।

इसमें एक बालिका भी है। जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद एसडीएम, सीएसपी सहित बीएनपी थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची।

तेज आंधी से गैलरी नीचे गिरी

जानकारी के अनुसार, भोजन के लिए महिलाओं को टेंट और नेट के नीचे पंगत लगाकर बैठाया गया था। उन्हें भोजन परोसा गया और वे भोजन ही कर रही थीं। इस दौरान दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अचानक तेज हवा आंधी और बारिश के चलते घर की गैलरी नीचे भोजन कर रही महिलाओं के उपर गिर गई। मलबे की वजह से महिलाओं को गंभीर चोट आई। गैलरी के साथ ही पूरा नेट और टैंट भी नीचे आ गया।

घायलों को निजी वाहनों से जिला अस्पताल लाया गया। जहां मां भागवंताबाई उम्र 55 वर्ष और उनकी बेटी लक्ष्मी उम्र 32 वर्ष को डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसडीएम अभिषेक शर्मा, सीएसपी सुमीत अग्रवाल जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनों से बात कर दो घायलों को निजी अस्पताल भिजवाया। एसडीएम शर्मा ने बताया कि हादसे दो महिलाओं की मौत हुई है।

200 मेहमान कर रहे थे भोजन

परिजनों ने बताया कि सूरज पूजा के कार्यक्रम के बाद भोजन का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान करीब डेढ़ सौ से 200 लोग भोजन कर रहे थे घर के सामने टेंट लगाकर और ऊपर नेट लगी हुई थी। अचानक तेज हवा आंधी और बारिश शुरू हो गई। महिलओं को पहले भोजन के लिए बैठाया था। छत की गैलरी नीचे जो महिलाएं भोजन कर रही थी उनकी लाइन में छत का छज्जा गिरा गया।

घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया। लोगों ने बताया की आवाज इतनी तेज थी कि लगा कि बादल फटे हैं। वहीं घटना के बाद परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। अचानक हादसे मेहमानों की मौत के बाद अस्पताल में चीख पुकार मच गई। रिश्तेदार फूट फूट कर रोने लगे। वहीं हादसे के बाद घर में मातम पसरा गया। जहां कुछ मिनट पहले खुशियां मनाई जा रही है। वहां सन्नटा पसर गया।

आगे ये भी पढ़ें :
Admin@News

Admin@News

adminnews