पत्नी और दो बेटों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, डांस से नाराज था पति, फिर ट्रेन से कटकर आत्महत्या की

By Admin@News
जून 27, 2026

मालवा जंक्शन, मुरैना।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के किशनपुर गांव में शुक्रवार देर रात 35 वर्षीय बलराम सिंह कुशवाहा ने पत्नी और दो बेटों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। फिर शिकारपुर रेलवे फाटक पहुंचा और ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।

बसैया थाना प्रभारी विवेक तोमर ने बताया कि वारदात घर के आंगन में हुई। घर चारों ओर से ऊंची बाउंड्री से घिरा हुआ है। शनिवार सुबह पड़ोसियों ने देखा कि घर का मुख्य गेट बाहर से बंद है। शक होने पर उन्होंने बाउंड्री के ऊपर से झांककर अंदर देखा तो महिला और दोनों बच्चों के शव पड़े मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

पत्नी के डांस वीडियो को लेकर नाराज था

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि बलराम बेंगलुरू में मार्बल घिसाई का काम करता था। एक माह पहले ही गांव लौटा था। उसकी पत्नी रविता ने एक माह पहले गांव की श्रीमद् भागवत कथा में डांस किया था, जिसका वीडियो गांव के कुछ लड़कों ने बनाकर बलराम को वॉट्सएप कर दिया था।

इससे बलराम नाराज था। दोनों के बीच एक माह से विवाद चल रहा था। कुछ दिनों के लिए रविता मायके भी रहने चली गई थी। तीन दिन पहले ही लौटी थी। बताया जा रहा है कि बलराम रविता के बाजार जाने पर भी नाखुश रहता था।

तीनों की मौके पर ही मौत हो गई

पुलिस के मुताबिक, बलराम सिंह ने देर रात अपनी 32 वर्षीय पत्नी रविता कुशवाहा पर कुल्हाड़ी से हमला किया। इसके बाद उसने दोनों बेटों, 8 वर्षीय आरव और 5 वर्षीय देबू पर वार किए। घटना की सूचना मिलते ही माता बसैया थाना पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी है।

आगे ये भी पढ़ें :
Admin@News

Admin@News

adminnews