ब्रेकिंग: देवास जिले के लोगों की कार नाले में बही, 4 की मौत, 11 सवार थे, तलाश जारी

By Ashish Meena
अगस्त 10, 2026

मालवा जंक्शन सतवास।

मध्यप्रदेश के राजगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। देवास जिले के लोगों की ईको कार पुल से नदी में बह गई। इसमें कुल 11 लोग सवार थे। दो बाहर निकल आए। बाकी गाड़ी में ही फंस गए।

देवास जिले के सतवास के थे सभी लोग

सूचना मिलते ही एसडीएम रोहित बम्होरे और एसडीओपी अरविंद सिंह मौके पर पहुंचे। अब तक 4 शव बरामद किए जा चुके हैं। बचाव दल बाकी लोगों की तलाश कर रहा है। हादसा पचोर-सारंगपुर रोड पर पड़ाना कस्बे में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात हुआ।

जानकारी के मुताबिक, ईको सवार सभी लोग देवास के सतवास से कड़लावद गांव जा रहे थे। इसमें 3 पुरुष, 4 महिला और 4 बच्चे सवार थे। निर्माणाधीन सड़क पर पुल अधूरा है। यहां पानी भरा होने के बावजूद ड्राइवर ने गाड़ी आगे बढ़ा दी, जो पानी में बह गई। चारों शवों को सारंगपुर लाया गया है। इनमें एक पुरुष, दो महिला और एक बच्चा शामिल है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।