उज्जैन दर्शन के लिए निकले परिवार की कार खड़े डंपर में घुसी, मां, बेटे और बहू की मौत, 2 बच्चे सुरक्षित

By Ashish Meena
अगस्त 11, 2026

राजस्थान के धौलपुर से उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए निकला परिवार मंगलवार सुबह सारंगपुर के पास हादसे का शिकार हो गया। आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-52) पर मऊ के पास अर्टिगा कार सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार मां, बेटे और बहू की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में कार चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें पहले शाजापुर जिला अस्पताल, फिर वहां से इंदौर रेफर कर दिया गया है। कार में सवार दो बच्चे सुरक्षित हैं। सारंगपुर थाना प्रभारी राहुल रघुवंशी ने बताया कि हादसा मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे हुआ।

मृतकों की पहचान धौलपुर निवासी सोमा (65) पत्नी सुनील त्रिवेदी, अंकुर (42) पिता सुनील त्रिवेदी और अर्चना (40) पत्नी अंकुर त्रिवेदी के रूप में हुई है। घायलों में निहाल (22) पिता अतुल तिवारी और कार चालक अब्दुल हबीद हैं। निहाल के माथे और अब्दुल के हाथ में चोट लगी है। कार में अंकुर और अर्चना के दो बेटे अंश (14) और तेजस (10) भी थे, जिन्हें कोई चोट नहीं है।

कार को ओवर टेक की कोशिश में टक्कर

पुलिस के अनुसार, धौलपुर निवासी त्रिवेदी परिवार के छह सदस्य उज्जैन जा रहे थे। NH-52 पर शिमला होटल के सामने ड्राइवर अब्दुल आगे जा रही कार को ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान कार सड़क किनारे खड़े ब्रेकडाउन ट्रक में को-ड्राइवर साइड से पीछे की ओर टकरा गई। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सारंगपुर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।