मध्यप्रदेश में बड़ा हादसा, 400 साल पुराने राजगढ़ महल की दीवार गिरी, कई लोग दबे, 2 की मौत, रेस्क्यू जारी

By Ashish Meena
सितम्बर 12, 2024

Rashtriya Ekta News : मध्य प्रदेश के दतिया शहर में गुरुवार तड़के बड़ा हादसा हो गया. यहां के प्रसिद्ध और प्राचीन राजगढ़ महल की बाहरी दीवार ढह गई. हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ. दीवार के मलबे में किले के आस-पास बने घरों में रह रहे कुछ लोग दब गए. बताया जा रहा है कि मलबे में कुल 9 लोग दबे, जिनमें से 2 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.

दो लोगों के शव भी बरामत किए गए हैं. बाकी लोगों के लिए बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. दतिया के जिस महल की दीवार गिरी है. उसका इतिहास 400 साल पुराना बताया जाता है. हादसे खबर लगते ही पड़ोसियों ने मलबे से 2 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने बाद में 2 लोगों के शव निकाले.

बताया जा रहा है कि फिलहाल मलबे में तीन बच्चों समेत 5 लोग दबे हुए हैं. उन्हें निकालने का काम चल रहा है. किले के नीचे रहने वाले पड़ोसी ने बताया कि सुबह बहुत तेज आवाज आई. बाहर निकले तो देखा तो किले की दीवार गिर चुकी थी. मलबे में कई लोग दब गए. दो लोगों को तत्काल बाहर निकला. डॉयल 100 को फोन लगाया. मौके पर कलेक्टर संदीप मकीन और एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्रा समेत कई आला अधिकारी मौजूद हैं.

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»