फिर बढ़ने लगा कोरोना के नए वायरस का खतरा, नेशनल हेल्थ सर्विस ने जारी किया अलर्ट
By Ashish Meena
अक्टूबर 9, 2024
Threat Of Covid : दुनिया में कोविड का खतरा फिर बढ़ने लगा है, बीते कुछ दिनों में यूके में कोविड के मामलों में उछाल देखा गया है। दरअसल, यहां कोरोना का नया वायरस सामने आया है, डॉक्टर इसे ओमिक्रॉन का ही विकसित रूप बना रहे हैं। इस नए वेरिएंट का नाम XEC है। यह एकदम नया और अत्यधिक संक्रामक वेरिएंट है, जो बीते एक सप्ताह में यूके में तेजी से बढ़ा है। इसमें लोगों को बुखार जैसे लक्षण आते हैं। इसके बाद यूके से इंडिया आने वाली उड़ानों की निगरानी की जा रही है।
डॉक्टरों ने लोगों से इसके बचाव के लिए ठंड का मौसम आने से पहले टीके लगवाने की सलाह दी है। डॉक्टरों के अनुसार ये कोविड के पुराने वेरिएंट से ज्यादा खातक है, जिससे बचाव करने की जरूरत है। लोगों को सलाह है कि वह मास्क लगाएं और सैनिटाइजेशन का ध्यान रखें।
इस बारे में ऑस्ट्रेलियाई डेटा वैज्ञानिक माइक हनी ने कहा कि यूके में XEC वेरिएंट की रोजाना 4.9% की दर से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर इस वेरिएंट की यही रफ्तार रही तो अक्टूबर के अंत तक बड़ी संख्या में लोगों इसकी चपेट में आ जाएंगे। डॉक्टरों के अनुसार कोरोना के इस नए वायरस से बचने के लिए लोग नियमित रूप से अपने हाथ साबुन से धोएं। इसके अलावा 3 दिन से अधिक बुखार रहने पर तुरंत आइसोलेशन में चले जाएं और अपनी और परिजनों की XEC वेरिएंट की जांच करवाएं।
नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS) ने इस बारे में चेतावनी जारी की है। NHS के अनुसार ब्रिटेन में इस संक्रमण के फैलने की आशंका है। एनएचएस ने अपील जारी कर कहा है कि लोग अपने पास के सरकारी अस्पताल में इस वायरस का टीका लगवाएं। डॉक्टरों के अनुसार इस वायरस में तेज बुखार, शरीर में दर्द, थकान, खांसी और गले में खराश होती है।
