फिर लौट आया चक्रवाती तूफान! मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट, अगले 3-4 दिन तेज बारिश के आसार

By Ashish Meena
October 19, 2024

Storm Alert : देश के कुछ राज्यों में ठंड दस्तक दे रही है तो दूसरी तरफ कुछ राज्यों में अब भी मूसलाधार बारिश हो रही है। पूर्वोत्तर मानसून ने साउथ इंडिया में एंट्री मार दी है, जिससे कई राज्यों में जमकर बादल बरस रहे हैं। एक बार फिर चक्रवाती तूफान लौट आया है, जिससे 55 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।

चक्रवाती तूफान बरपाएगा कहर
बंगाल की खाड़ी के मध्य में 22 अक्टूबर के आसपास फ्रेश लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है, जिससे अगले 3-4 दिनों के दौरान दक्षिण भारत में भारी से बहुत भारी होने के आसार हैं। साइक्लोन सर्कुलेशन 20 अक्टूबर के आसपास उत्तरी अंडमान सागर पर जमा होने लगेगा, जो कर्नाटक और रायलसीमा होते हुए दक्षिण आंध्र प्रदेश तट तक जा सकता है। इसके प्रभाव से कई राज्यों में जमकर बादल बरसेंगे।

55KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात के तटों के आसपास 35 किमी प्रति घंटे से 45 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलने और 55 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलने की संभावना है। इसे लेकर आईएमडी ने मधुआरों के लिए भी अलर्ट जारी करते हुए कहा कि इस दौरान वे समुद्र तट के आसपास न जाएं।

इन राज्यों में बरसेंगे बादल
तमिलनाडु, पुडुचेरी में 18, 20, 21 और 24 अक्टूबर को जमकर बादल बरसेंगे, जबकि दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 18, 20 और 21 को और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 20 और 21 अक्टूबर को भारी बारिश होने के आसार हैं। तटीय आंध्र प्रदेश में 24 अक्टूबर को तेज बरसात हो सकती है। अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 20-21 को और पश्चिम बंगाल, ओडिशा में 23 और 24 अक्टूबर को बरसात होगी।

मैदानी इलाकों में नहीं होगी बारिश
आईएमडी के अनुसार, अगले एक हफ्ते के दौरान मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने के आसार नहीं हैं। उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, मध्य और पूर्वोत्तर भारत में बादल नहीं बरसेंगे। साउथ की बारिश की वजह से उत्तर भारत में सर्दी बढ़ने की संभावना है।

आगे ये भी पढ़ें : »
Ashish Meena
Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा को पत्रकारिता में 5 साल हो चुके है। इंदौर के श्री अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय (DAVV) से आशीष मीणा ने पत्रकारिता की डिग्री हासिल की है। इंदौर के अग्निबाण जैसे कई प्रतिष्ठित अखबारों में काम करने के बाद आशीष मीणा ने यहां तक का सफर तय किया है।