करवाचौथ मनाने ससुराल आ रही महिला पुलिसकर्मी से रेप, दरिंदों से लड़ती रही कॉन्स्टेबल

By Ashish Meena
अक्टूबर 21, 2024

Crime News : कानपुर में करवाचौथ मनाने ससुराल आ रही महिला कॉन्स्टेबल को देर रात गांव के बाहर एक युवक जबरदस्ती उठाकर सुनसान खेत में ले गया और उसके साथ रेप किया. इस दौरान महिला ने विरोध किया, जिसमें उसका एक दांत भी टूट गया. जब उसने शोर मचाया तो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

कानपुर के सेन पश्चिम पारा इलाके की रहने वाली एक महिला हेड कांस्टेबल की अयोध्या में पोस्टिंग थी. करवाचौथ मनाने के लिए वो शनिवार को अयोध्या से कानपुर अपने गांव पहुंची थी, जहां सड़क पर उतरकर उसे अपने गांव पैदल जाना था. रात का समय था, उसको पहुंचने में देर हो रही थी. सादे कपड़े में जा रही कॉन्स्टेबल को गांव से पहले ही एक युवक ने जबरदस्ती सुनसान खेत में खींच लिया. कॉन्स्टेबल ने इसका विरोध, लेकिन उसने कपड़े फाड़ दिए और उसका रेप करने लगा.

इस दौरान महिला सिपाही ने विरोध करते हुए उसकी एक उंगली चबा डाली, जिसमें महिला सिपाही का एक दांत भी टूट गया. महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो युवक भाग गया. महिला सिपाही ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है. घाटमपुर के एसीपी रंजीत कुमार का कहना है कि महिला सादे कपड़े में अपने घर जा रही थी तभी रास्ते में सुनसान जगह पाकर आरोपी ने उसको जबरदस्ती खेत में खींच लिया और उसका रेप किया था. इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है.

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»